लाइव न्यूज़ :

राफेल विवाद: अरविंद केजरीवाल का आरोप- 'सेना के साथ हुआ धोखा', मायावती ने कहा- माफी मांगे मोदी

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2019 11:37 IST

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में केंद्र सरकार की शुरुआती आपत्ति को बुधवार को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने कहा कि लीक हुए दस्तावेज भी कोर्ट में मान्य होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में लीक हुए दस्तावेजों पर कहा कि ये मान्य हैं कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल और मायावती ने मोदी सरकार पर साधा निशानामायावती ने रक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की, देश को गुमराह करने का लगाया आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राफेल मामले पर केंद्र सरकार को लगे झटके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की बात से साबित हो गया है कि राफेल मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और देश की सेना से धोखा किया गया है। केजरीवाल ने साथ ही लिखा कि जुर्म को छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश हुई।

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी निशाना साधा है और कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही मायावती ने रक्षा मंत्री का इस्तीफा भी मांगा है।  

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में केंद्र सरकार की शुरुआती आपत्ति को बुधवार को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने कहा कि लीक हुए दस्तावेज भी कोर्ट में मान्य होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही कहा कि राफेल विमान सौदे के मामले पर फैसले को लेकर जहां तक पुनर्विचार का मामला है तो इस पर बाद में विस्तार से फैसला दिया जाएगा।

इससे पहले कोर्ट में केंद्र सरकार कहती रही है दस्तावेंजों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है। प्रशांत भूषण ने इसके विरोध में कहा था कि दस्तावेज सार्वजनिक हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राफेल पर केंद्र सरकार को लगे इस झटके से विपक्ष को बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है।

इमरान के बयान पर भी केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा

केजरीवाल ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बयान पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान मोदी जी को क्यों जिताना चाहता है? मोदी जी देश को बतायें कि पाकिस्तान के साथ उनके कितने गहरे रिश्ते हैं? सभी भारतवासी जान लें कि अगर मोदी जी जीते तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।' 

गौरतलब है कि इमरान खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी जीते तो  दोनों देशों के बीच शांति बहाली की उम्मीद ज्यादा होगी। इमरान खान ने कहा कि अगर भारत की अगली सरकार विपक्ष के हाथ में आती है तो वह कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ किसी नतीजे पर पहुंचने से डरेगी। इमरान ने कहा, 'संभवत: बीजेपी- एक दक्षिणपंथी पार्टी- अगर जीत हासिल करती है तो कश्मीर पर किसी समझौते पर पहुंचा जा सकता है।'

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्टअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?