लाइव न्यूज़ :

Raaj Kumar Anand On Saurabh Bhardwaj: 'मैं दलितों का अपमान नहीं सहूंगा', 'आप', पर बरसे पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद

By धीरज मिश्रा | Updated: April 11, 2024 13:43 IST

Raaj Kumar Anand On Saurabh Bhardwaj: दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार आनंद ने दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ईडी के डर से मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार आनंद ने कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ईडी के डर से मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया हैदलितों के दम पर आज दिल्ली और पंजाब में सरकार बनी हैसौरभ भारद्वाज ने दलितों का अपमान किया

Raaj Kumar Anand On Saurabh Bhardwaj: दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार आनंद ने दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ईडी के डर से मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। मेरे आवास पर ईडी की छापेमारी केवल शराब के पैसे का पता लगाने के लिए थी। ईडी ने अपने बयान में कहा था कि इस मामले में एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं झूठ की इस राजनीति पर विश्वास करता रहता तो आज भी वहीं होता जहां कल तक था।

उन्होंने कहा कि कल सौरभ भारद्वाज ने कहा, दलित, गरीब, कमजोर। क्या सभी दलित कमजोर और गरीब हैं। मैं दलितों का अपमान नहीं सहूंगा। उन्होंने कहा कि दलितों के दम पर आज दिल्ली और पंजाब में सरकार बनी है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि राजकुमार आनंद ने पार्टी और मंत्री पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में उन्होंने प्रेस वार्ता बुलाई।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से प्रेरित होकर आया था। क्योंकि, उन्होंने कहा था कि राजनीति बदलनी है। लेकिन.राजनीति तो नहीं बदली राजनेता बदल गए। राजकुमार के इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी में जैसे मानों हडकंप मच गया। आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर राजकुमार को डरा हुआ बताया। 

सौरभ भारद्वार ने कहा था कि सबको पता है कि राजकुमार आनंद के घर पर ईडी का छापा पड़ा था। वे दबाव में थे और डरे हुए थे। हमेशा कहते थे कि जैसे ही एक्टिव होता हूं, इनका फोन आ जाता है। वो ज़्यादा दबाव में आ गये। हमें उनसे कोई शिकायत नहीं है। उन्हें एक स्क्रिप्ट दी गई थी और उनके पास इसे पढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अरविंद केजरीवाल हमेशा कहते थे कि बीजेपी की ईडी का मक़सद जांच नहीं है बल्कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी को तोड़ना और दिल्ली और पंजाब की सरकार को गिराना है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind Kejriwalकांग्रेसजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए