लाइव न्यूज़ :

मायावती ने पीएम मोदी के पसमांदा मुसलमानों पर दिये भाषण को कोट करते हुए कहा, "भाजपा पिछड़े मुसलमानों के आरक्षण का विरोध बंद करे"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 12:06 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल में पसमांदा मुसलमानों पर दिये भाषण का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को कम से कम प्रधानमंत्री मोदी को गंभीरता से सुनना चाहिए और पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण का विरोध बंद कर देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने पीएम मोदी के पसमांदा मुसलमानों पर दिये भाषण के हवाले से भाजपा को घेराभाजपा कम से कम पीएम मोदी को सुने और पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण का विरोध बंद करेभाजपा की राज्य सरकारों को अपने यहां मुस्लिम आरक्षण को ईमानदारी से लागू करना चाहिए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पसमांदा मुसलमानों पर दिये गये वक्‍तव्‍य का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को कम से कम प्रधानमंत्री मोदी को गंभीरता से सुनना चाहिए और पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण का विरोध बंद कर देना चाहिए।

बसपा प्रमुख मायावती ने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में भाजपा के कार्यक्रम में कहा कि भारत में रहने वाले 80 फीसदी मुसलमान 'पसमांदा, पिछड़े, शोषित' हैं। यह उस कड़वी जमीनी हकीकत को स्वीकार करना है, जिससे उन मुस्लिमों के जीवन सुधार हेतु आरक्षण की जरूरत को समर्थन मिलता है।''

बसपा प्रमुख ने इस संबंध में किये अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ''अतः अब भाजपा को पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण का विरोध बंद कर देना चाहिए और साथ ही भाजपा की राज्य सरकारों को भी अपने यहां आरक्षण को ईमानदारी से लागू कर तथा बैकलॉग की भर्ती पूरी कर यह साबित करना चाहिए कि वे इन मामलों में अन्य पार्टियों से अलग हैं।''

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 27 जून को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के तीन मूल मुद्दों में से एक समान नागरिक संहिता को देश में लागू किये जाने की जोरदार वकालत की थी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि वह तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति का रास्ता नहीं अपनाएगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष समान नागरिक संहिता के मुद्दे का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने और भड़काने के लिए कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम पिछड़े हुए हैं लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण उनके साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता है और भाजपा को उन्हीं के उत्थान के लिए काम करना है।

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyबीएसपीनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?