लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा- विकासशील देशों को WTO में मिलने वाले छूट पर सवाल विवादित

By भाषा | Updated: May 13, 2019 23:46 IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने बैठक के समाप्त होने के बाद मंगलवार को जारी होने वाली घोषणा में नियम आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के महत्व को पुनर्स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा तथा डब्ल्यूटीओ के सुधारों के सुझाव भी दिये जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में भागीदार सदस्य देशों से घोषणा की साझी सहमति पर पहुंचने की अपील की।

Open in App

भारत ने सोमवार को कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रावधानों के तहत विकासशील देशों को दी जाने वाली छूट पर कुछ विकसित देशों द्वारा उठाये जा रहे सवाल विवादित हैं तथा विभेद पैदा करने वाले हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने डब्ल्यूटीओ के 23 विकासशील एवं अल्प विकसित देशों के मंत्रियों की बैठक को यहां संबोधित करते हुए कहा कि डब्ल्यूटीओ के विवाद समाधान निकाय के सदस्यों की नियुक्ति का संकट डब्ल्यूटीओ पर असर डालेगा।

उन्होंने कहा कि बैठक के समाप्त होने के बाद मंगलवार को जारी होने वाली घोषणा में नियम आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के महत्व को पुनर्स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा तथा डब्ल्यूटीओ के सुधारों के सुझाव भी दिये जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में भागीदार सदस्य देशों से घोषणा की साझी सहमति पर पहुंचने की अपील की।

प्रभु ने कहा, ‘‘डब्ल्यूटीओ के लिये यह मुश्किल दौर है, खासकर विकासशील सदस्य देशों के लिये। अपीलीय निकाय में व्याप्त संकट के कारण बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में शक्ति के खेल के लौट आने का खतरा है। विशेष एवं अलग व्यवहार पर उठाये जा रहे सवाल विवादित हैं तथा विभेद पैदा करने वाले हैं। मत्स्य क्षेत्र में सब्सिडी पर हो रही बातचीत में विशेष एवं अलग व्यवहार पर विचार करने में कुछ सदस्य हीलाहवाली कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि अपीलीय निकाय के कार्य करने के लिये इसमें न्यूनतम तीन सदस्य का रहना अनिवार्य है। निकाय के सदस्यों में नियुक्ति में रुकावट के कारण इस साल 10 दिसंबर के बाद सदस्यों की संख्या तीन से भी कम हो जाएगी जिससे यह निकाय ठप्प हो जाएगा। इस बैठक में चीन, ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, बांग्लादेश और मलेशिया सहित कुल 16 विकासशील और 6 विकसित देश भाग ले रहे हैं। बैठक में डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रोबर्तो एजेवेदो भी भाग ले रहे हैं।

टॅग्स :सुरेश प्रभु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअर्हित वित्तीय संविदा द्विपक्षीय नेटिंग विधेयक को संसद की मंजूरी, जानिए पूरा मामला

भारतCoronavirus: सऊदी अरब से लौटे भाजपा सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया क्वॉरेंटाइन

कारोबार5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिये विनिर्माण मजबूत करने की जरूरत: सुरेश प्रभु

कारोबारसुरेश प्रभु का बयान-पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में स्टार्टअप का होगा बड़ा योगदान

भारतपीएम मोदी जापान के ओसाका शहर में जी-20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई