लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आयोजित भर्ती परीक्षा के प्रश्नों को जींद में किया जा रहा था हल, पुलिस ने की छापेमारी

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:36 IST

Open in App

जींद, 28 फरवरी हरियाणा के जींद जिले स्थित उचाना थाना पुलिस ने गांव काकडौद तथा नचार खेड़ा के बीच बने मुर्गी फार्म व मकान पर रविवार सुबह छापेमारी की जहां पर दिल्ली में आयोजित डी ग्रुप परीक्षा के प्रश्र पत्र को कथित तौर पर हल किया जा रहा था।

यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही थी, जिसके प्रश्नों को लैपटॉप की मदद से हल किया जा रहा था।छापा पडऩे की भनक मिलने पर प्रश्नपत्र हल कर रहे कुछ लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से पांच गाडिय़ां, पांच बाइक, वाईफाई सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

उचाना थाना पुलिस ने मकान मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न् धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि मुर्गी फार्म व उसमे बने मकान में दिल्ली कोर्ट के लिए ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्र पत्रों को कुछ लोग हल कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की।

उचाना थाना पुलिस ने उचाना थाना प्रभारी रविंद्र की शिकायत पर मकान व मुर्गी फार्म मालिक कृष्ण तथा अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर मुर्गी फार्म व मकान पर परीक्षा के प्रश्र पत्र को साल्व करने को लेकर छापेमारी की गई है। कुछ लोग वहां से भाग निकलने में सफल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा