लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम पर उठने लगे हैं सवाल, क्षेत्रीय दलों की महत्वाकांक्षाएं आ सकती हैं आड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2023 16:32 IST

नीतीश कुमार 9 मई को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पटनायक नीतीश से करीबी दिखा रहे थे, लेकिन ठीक 2 दिन बाद यानी 11 मई को पटनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंच गए। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता, फिलहाल तीसरे मोर्चे की कोई संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम मुश्किल मेंपीएम मोदी से मिलने के बाद नवीन पटनायक ने बदले सुरक्षेत्रीय दलों को अपने-अपने राजनीति रसूख को भी बचाए रखने की चुनौती

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम की सफलता पर अब सवाल उठाये जाने लगे हैं। नीतीश कुमार का प्रयास संदेह के घेरे में है। इसका कारण यह है कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर अबतक 6 राज्यों में घूम चुके हैं, लेकिन 3 राज्यों को छोड़ दें तो कहीं और से उन्हें खुला समर्थन नही मिल पाया है। दरअसल, क्षेत्रीय दलों की अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं। ऐसे में उनका साथ आना एक चुनौती से कम नही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मई को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पटनायक नीतीश से करीबी दिखा रहे थे, लेकिन ठीक 2 दिन बाद यानी 11 मई को पटनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंच गए। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता, फिलहाल तीसरे मोर्चे की कोई संभावना है।

इसके पहले नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे। नीतीश से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा था कि एक दिन के मुलाकात से सारी रणनीति नहीं बन जाती है। उसके लिए बार-बार मिलना होता है। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अभी तक खुलकर कुछ नही कहा है। वहीं तेलांगना के मुख्यमंत्री केसीआर का साथ आना लगभग नामुमकिन ही लग रहा है। जबकि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी का भी नीतीश के साथ आना लगभग असंभव ही प्रतित हो रहा है। ऐसे में नीतीश के विपक्षी एकता धरातल पर उतरती दिखाई नही दे रही है।

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ओर से हरसंभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उनका मानना है कि विपक्ष देश में भाजपा का मुकाबला तभी कर सकती है, जब कांग्रेस उनके साथ रहे। यही वजह है कि उन्होंने विपक्षी एकता की मुहिम की शुरुआत दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर की। नीतीश कुमार दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिले थे और विपक्षी एकता बनाने पर सहमति ली थी। लेकिन क्षेत्रीय दलों में कौन-कौन लोग कांग्रेस के साथ आएंगे, एक अहम सवाल बना हुआ है। इसका कारण है कि क्षेत्रीय दलों को अपने-अपने राजनीति रसूख को भी बचाए रखने की चुनौती है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी उन राज्यों में अपनी स्थिति को कभी भी जमींदोज होते देखना नही चाहेगी। ऐसे में क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस का एकसाथ आना थोड़ा मुश्किल प्रतित हो रहा है। बता दें कि 2019 के आम चुनाव में एनडीए को 352 सीटें मिली थी। इनमें से अकेले भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि, 2022 में जदयू एक बार फिर एनडीए से अलग हो गई। जदयू को पिछले चुनाव में 16 लोकसभा सीट जीत मिली थी। वहीं, पूरा विपक्ष महज 92 सीटों पर सिमट गया, जिसमें कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ 52 सीट ही जीत पाई। ऐसे में नीतीश के लिए विपक्षी एकता की राह असान नही लग रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारनवीन पटनायककांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेMamta BanerjeeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो