लाइव न्यूज़ :

कतर एयरवेज की दिल्ली से दोहा की फ्लाइट अचानक कराची डायवर्ट, 100 से ज्यादा यात्री थे सवार

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2022 11:05 IST

कतर एयरवेज की एक फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया है। बताया गया है कि फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से ऐसा किया गया है। इसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकतर एयरवेज की दिल्ली से दोहा जाने वाली फ्लाइट अचानक कराची डायवर्ट।विमान में सवार एक यात्री के अनुसार दिल्ली से सोमवार तड़के 3.50 बजे एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी।एयरक्राफ्ट ने सुबह 5.30 बजे कराची में लैंड किया, फ्लाइट में महिलाओं और बच्चों समेत 100 से ज्यादा यात्री सवार हैं।

नई दिल्ली: कतर एयरवेज की दिल्ली से दोहा जाने वाली एक फ्लाइट (QR579) को अचानक पाकिस्तान के कराची डायवर्ट किया गया है। इस फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवाल है। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार फ्लाइट में तकनीकी समस्या बताते हुए इसे कराची डायवर्ट किए जाने की बात कही गई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार एक कार्डियोलॉजिस्ट ने ट्वीट कर इस स्थिति की शिकायत की। डॉ. समीर गुप्ता ने ट्वीट किया, 'QR579 की स्थिति क्या है - दिल्ली-दोहा फ्लाइट को कराची की ओर डायवर्ट किया गया? कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, यात्रियों को कोई भोजन या पानी नहीं दिया जा रहा है। कस्टमर केयर को पता नहीं है। कृपया मदद करें।'

वहीं, एक अन्य ट्वीट में एक यात्री रमेश रालिया ने कहा कि कई लोगों की दोहा से कनेक्टिंग फ्लाइट है लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि विमान कराची से कब उड़ान भरेगा।

यात्री रमेश रालिया ने बताया है दिल्ली से सोमवार तड़के 3.50 बजे एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी सुबह 5.30 बजे इसने कराची में लैंड किया। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया और एयरपोर्ट पर ही इंतजार करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे तक जानकारी नहीं दी गई थी कि उड़ान कब शुरू होगी। रमेश रालिया के अनुसार फ्लाइट में महिलाएं और बच्चे भी हैं और कई लोगों की दोहा से आगे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है।

कतर एयरवेज ने जारी किया बयान

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कतर एयरवेज ने फ्लाइट को कराची डायवर्ट कराए जान पर बयान जारी किया है। कतर एयरवेज के अनुसार कार्गो होल्ड में धुआं उठने के संदेह के बाद आननफानन में कराची में फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया। कतर एयरवेज के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। इस बीच यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था भी की जा रही है।

टॅग्स :Qatarपाकिस्तानहवाई जहाजDohaFlight
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप