लाइव न्यूज़ :

Punjab: छात्रों के बंद के आह्वान के बाद PU में आज छुट्टी, परीक्षाएं स्थगित; जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 10:37 IST

Punjab: पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों ने इससे पहले कुलपति से मुलाकात की थी।

Open in App

Punjab: सीनेट चुनावों की घोषणा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा 26 नवंबर को पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) को पूरी तरह से बंद किए जाने के आह्वान के बाद, विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया । प्रशासन ने परिसर में बुधवार को शिक्षण, गैर-शिक्षण और कार्यालय संबंधी सभी कार्यों को बंद रखने का ऐलान किया है। इसके अलावा, बुधवार को निर्धारित परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

पंजाब विश्वविद्यालय के एक बयान में कहा गया है, "आम जनता और विशेष रूप से छात्रों को सूचित किया जाता है कि 26 नवंबर 2025 को सेक्टर-14 स्थित पंजाब विश्वविद्यालय कैम्पस के परीक्षा केंद्रों सीएचडी40, सीएचडी41, सीएचडी43 और सीएचडी44 को डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में स्थानांतरित किया गया है और यहां होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन नयी तिथियों पर किया जाएगा, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।"

इससे पहले, विश्वविद्यालय अधिकारियों ने 26 नवंबर को सामान्य कामकाजी दिन होने और सभी शिक्षकों को उपस्थित रहने को कहा था। कुलपति रेणु विग ने भी संकाय सदस्यों से आग्रह किया था कि वे छात्रों को समझाएं ताकि परीक्षाएं बाधित न हों। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के पास असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें भी बिना किसी बाधा के परीक्षा देने का अधिकार है।

'पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा' के बैनर तले छात्र सीनेट चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को पूर्ण बंद का आह्वान कर चुके थे और उन्होंने गेट नंबर एक और दो को बंद करने की चेतावनी दी थी। छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन शुरू में पंजाब विश्वविद्यालय के शासी निकाय- सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन के केंद्र के फैसले के खिलाफ शुरू हुआ था।

हालांकि, सात नवंबर को शिक्षा मंत्रालय ने दबाव के बाद अपनी पिछली अधिसूचना वापस ले ली थी। इसके बावजूद छात्रों ने आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया और अब उनका मुख्य दबाव एक साल से अधिक समय से लंबित सीनेट चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा पर है।

पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों ने इससे पहले कुलपति से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि सीनेट चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी के लिए कुलाधिपति के पास भेज दिया गया है, उपराष्ट्रपति पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। कई राजनीतिक दलों ने भी छात्रों के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। 

टॅग्स :Punjab UniversityPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार