लाइव न्यूज़ :

पंजाब : दो महिलाएं कुत्ते को स्कूटी से घसीटकर ले जाती आई नजर, पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 1, 2021 09:57 IST

हाल ही मे पंजाब के पटियाला से एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर आ रही है , जहां दो महिलाएं एक कुत्ते को स्कूटी से बांधकर ले जाती हुई नजर आ रही है । बाद में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया ।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूटी से बांधकर कुत्ते को घसीटते हुए ले जा रही थी महिलाएं , कैमरे में कैद हुई तस्वीर लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना , गिरफ्तार हालांकि बाद में पुलिस ने महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया

चंडीगढ़ : पंजाब के पटियाला से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है । यहां दो महिलाएं एक कुत्ते  को स्कूटी से बांधकर घसीटते हुए नजर आ रही थी । यह घटना 20 जून की है और बाद में 24 जून को कुत्ते की मौत हो गई । पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान चंचल और सोनिया के रूप में हुई है । जो पटियाला के अब्लोवल गांव के पास आदर्श नगर इलाके में रहती है ।

हालांकि बाद में महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया । महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । पुलिस ने आरोपी की स्कूटी को भी जब्त कर लिया है । ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में सिविल लाइंस एसएचओ गुरप्रीत भिंडर ने कहा कि हमने इस्तेमाल किए स्कूटर को जब्त कर लिया है । दोनों महिलाएं एक-दूसरे को जानती थी और महिलाओं ने बताया कि कुत्ता बहुत हिंसक हो गया था । उन्होंने कहा कि इसने घर पर बच्चे पर हमला किया था । 

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि महिलाएं कुत्ते को भाखड़ा नहर ले जा रही थीं लेकिन रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी ।  पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान महिलाओं ने  कथित तौर पर कबूल किया कि कुत्ता पालतू था और वे इसे भाखड़ा नहर में छोड़ने के लिए ले जा रही थीं। कुत्ते का बाद में एक एनजीओ द्वारा इलाज किया गया था लेकिन 24 जून को उसकी मृत्यु हो गई । 

टॅग्स :पंजाबवायरल वीडियोपटियाला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र