लाइव न्यूज़ :

Punjab Ki Khabar: लुधियाना में लॉकडाउन के बीच खाने-पीने की दुकानें खोलने की इजाजत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 9, 2020 17:13 IST

पंजाब सरकार ने लॉकडाउन के बीच राज्य में रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानें खोलने की इजाजत दी थी, जिसके बाद लुधियाना में रेस्टोरेंट और खाने-पीने के सामान की दूसरी दुकानें खुल गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बीच लुधियाना में रेस्टोरेंट और खाने-पीने के सामान की दूसरी दुकानें खुल गई हैं।जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक यहां खाने-पीने की दुकानें सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक सिर्फ होम डिलीवरी के लिए खुल सकती हैं।

लुधियाना: जहां एक ओर कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरा देश लॉकडाउन है तो वहीं पंजाब के लुधियाना में इस दौरान रेस्टोरेंट और खाने-पीने के सामान की दूसरी दुकानें खुल गई हैं। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक यहां खाने-पीने की दुकानें सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक सिर्फ होम डिलीवरी के लिए खुल सकती हैं।

मालूम हो कि लॉकडाउन की वजह से अधिकांश आर्थिक गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। ऐसे में आर्थिक रूप से जनता को राहत देते हुए दुकानों को खोलने की इजाजत कुछ दिनों पहले दी थी। शहरी इलाकों में एकल दुकानों, रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स में चलने वाली दुकानों को खोलने की इजाजत पंजाब सरकार ने दी थी। 

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी इलाकों में सिर्फ वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को खोलने की इजाजत दी। ऐसे में इन दुकानों में सरकार ने स्टाफ को 50 फीसदी तक सीमित करने का आदेश दिया था। साथ ही, ये भी आदेश दिए थे कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में सभी दुकानें साथ सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही  खुलेंगी और सभी दुकानों पर ऑड-इवन का सिस्टम लागू होगा। वहीं, कोई भी दुकान रविवार को नहीं खुलेंगी।

बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 59,662 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से जहां 1,981 लोगों की मृत्यु हो गई है तो वहीं 17,847 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाबलुधियाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए