लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, एक शख्स घायल, 6 मई को भी हुई थी ऐसी घटना

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2023 10:43 IST

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास सोमवार सुबह एक धमाका हुआ। पुलिस ने कहा है कि अभी जांच जारी और धमाके की वजह साफ नहीं हो सकी है। इससे पहले 6 मई को भी इसी जगह पर एक और धमाका हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के अमृतसर में स्‍वर्ण मंदिर के पास धमाका, एक शख्स घायल हुआ है।इससे पहले 6 मई को भी यहां धमाका हुआ था, दोनों धमाके कम तीव्रता वाले थे।

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में स्‍वर्ण मंदिर के पास धमाके की खबर आई है। हालांकि, यह किस तरह का धमाका था, इसे लेकर कोई भी पुष्टि अधिकारियों की ओर से नहीं की गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अमृतसर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ADCP) महताब सिंह ने कहा कि अभी घटना को लेकर वेरिफाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम अभी वेरिफाई कर रहे है। यहां हालात सामान्‍य हैं। एंटी-सबोटाज, बम स्‍क्‍वाड और FSL की टीमें यहां पर हैं। एक व्‍यक्ति को पैर में हल्‍की चोट लगी है।'

पुलिस ने बताया कि धमाका सोमवार सुबह स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रिट पर हुआ। इसी जगह पर 6 मई को भी एक धमाका हुआ था। बहरहाल धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

एडीसीपी ने कहा, 'स्पष्टीकरण के बाद हम बता सकते हैं कि यह कैसे हुआ। हमारी टीमें जांच कर रही हैं।' 

घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक सफाईकर्मी ने कहा, 'मैं यहां सफाई कर्मचारी हूं और अपनी ड्यूटी कर रहा था, तभी मैंने धमाके की आवाज सुनी और भारी धुआं देखा।' पुलिस ने कहा कि 6 मई (शनिवार) की रात करीब 11:15 बजे स्वर्ण मंदिर के पास उसी हेरिटेज स्ट्रीट में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। अमृतसर के एडीसीपी मेहताब सिंह ने कहा कि शनिवार और आज का विस्फोट दोनों ही कम तीव्रता वाले थे।

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत