लाइव न्यूज़ :

पंजाब: किसानों ने प्रदर्शन कर रेलवे ट्रेक किया जाम, 71 यात्री ट्रेनें प्रभावित

By भाषा | Updated: November 18, 2018 08:58 IST

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि दसुआ और खुदा कुराला स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग ए-82 पर करीब 250 प्रदर्शनकारी अचानक से जमा हो गए और पटरियों पर बैठ गए। इससे रेल यातायात बाधित हुआ।

Open in App

पंजाब में दसुआ के पास किसानों के प्रदर्शन की वजह से 35 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है और अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। किसानों ने सरकार द्वारा गन्ने का बकाया न चुकाने के विरोध में रेल की पटरियों को बाधित किया है।

रेल मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आंदोलन दोपहर सवा 12 बजे शुरू हुआ था और अब भी जारी है।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि दसुआ और खुदा कुराला स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग ए-82 पर करीब 250 प्रदर्शनकारी अचानक से जमा हो गए और पटरियों पर बैठ गए। इससे रेल यातायात बाधित हुआ।

उन्होंने कहा कि इस वजह से करीब 35 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और 16 का मार्ग बदला गया तथा 20 ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले ही खत्म कर दिया गया।

इससे पहले गुरुवार (18 अक्टूबर ) को पंजाब में किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया था। गौरतलब है कि राज्य में किसान अक्सर अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ जाते हैं। ट्रेनों का आवागमन पर इसका काफी असर पड़ता है। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?