लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में उठा पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मुद्दा, सीजेआई कल करेंगे सुनवाई

By विशाल कुमार | Updated: January 6, 2022 11:29 IST

याचिकाकर्ता वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि आज जो भी माहौल है उसको देखते हुए सुरक्षा की तैयारियों की पेशेवर जांच की जरूरत है। आपकी निगरानी में यह उचित होगा कि भटिंडा के जिला न्यायाधीश पूरे मामले को खुद देखें।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो।सीजेआई ने कहा कि आप याचिका की एक प्रति राज्य सरकार को उपलब्ध करा दें।

नई दिल्ली:पंजाब के फिरोजपुर में रैली में जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा आज सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई एनवी रमना की पीठ के सामने उठाया गया और समीक्षा की मांग की गई।

जब सीजेआई ने पूछा कि आप हमसे क्या उम्मीद कर रहे हैं? तब याचिकाकर्ता वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

सिंह ने कहा कि आज जो भी माहौल है उसको देखते हुए सुरक्षा की तैयारियों की पेशेवर जांच की जरूरत है। आपकी निगरानी में यह उचित होगा कि भटिंडा के जिला न्यायाधीश पूरे मामले को खुद देखें।

सिंह ने कहा कि वह (प्रधानमंत्री) फिरोजपुर के दौरे पर थे। यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि यह आज के माहौल में फिर से न हो। जिला न्यायाधीश को यह मामला देखना चाहिए और उसके बाद आप तय कर सकते हैं कि क्या कदम उठाए जाने हैं। कृपया आज ही आदेश पारित करने पर विचार करें।

इस पर सीजेआई ने कहा कि आप याचिका की एक प्रति राज्य सरकार को उपलब्ध करा दें। हम मामले पर कल सुनवाई करेंगे।

बता दें कि, कल पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो साल बाद रैली होनी थी और यहां प्रधानमंत्री 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की घोषणा करने वाले थे।

हालांकि, सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए रैली रद्द करनी पड़ी। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी का काफिला हुसैनीवाला में शहीदों के स्मारक से करीब 30 मिनट पहले एक फ्लाईओवर पर फंस गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टपंजाबBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला