लाइव न्यूज़ :

Punjab Panchayat elections: 13000 ग्राम पंचायत, 19110 मतदान केंद्र और 13397922 मतदाता 15 अक्टूबर को डालेंगे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 21:43 IST

Punjab Panchayat elections: कुल 1,33,97,922 पंजीकृत मतदाताओं में 70,51,722 पुरुष और 63,46,008 महिलाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 19,110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर मतों की गणना की जाएगी।सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

Punjab Panchayat elections:पंजाब में 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव 15 अक्टूबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर यह जानकारी दी। पंजाब राज्य निर्वाचन आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू होगी और चार अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी।

जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा।

चौधरी ने बताया कि मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्रों पर मतों की गणना की जाएगी। सरपंच के 13,237 और पंच के 83,437 पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, कुल 1,33,97,922 पंजीकृत मतदाताओं में 70,51,722 पुरुष और 63,46,008 महिलाएं हैं। कुल 19,110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

टॅग्स :पंचायत चुनावपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए