लाइव न्यूज़ :

पंजाब: निहंगों के हमले में घायल बहादुर ASI हरजीत सिंह का नया वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: April 27, 2020 16:19 IST

हरजीत सिंह इस समय पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च (पीजीआई) चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी दिनकर गुप्ता  ने 80 हजार पुलिसकर्मियों के साथ अपनी वर्दी पर हरजीत सिंह के नाम का बैच लगाया और 'मैं भी हरजीत' कैंपेन की अगुआई की।हरजीत सिंह की बहादुरी के सम्मान में बीते दिनों उनका प्रमोशन सब इंस्पेक्टर के रूप में कर दिया गया था। 

चंडीगढ़: लॉकडाउन के दौरान 12 मार्च को ड्यूटी पर तैनात ASI हरजीत सिंह निहंगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने तलवार से हरजीत सिंह का एक हाथ काट दिया था। इसके बाद पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च में डॉक्टर्स के तमाम प्रयासों के बाद हरजीत का हाथ जोड़ गया था। फिलहाल वह पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं।

आज उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं वीडियो में पास बैठे लोगों से बात करते हुए हरजीत हंसते हुए भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को साझा किया जा रहा है। 

बता दें कि पंजाब पुलिस हरजीत सिंह के सम्मान में अनोखा कैंपेन चलाया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता  ने 80 हजार पुलिसकर्मियों के साथ अपनी वर्दी पर हरजीत सिंह के नाम का बैच लगाया और 'मैं भी हरजीत' कैंपेन की अगुआई की। बता दें कि हरजीत सिंह की बहादुरी के सम्मान में बीते दिनों उनका प्रमोशन सब इंस्पेक्टर के रूप में कर दिया गया था। 

इस दौरान डीजीपी ने आगे कहा, 'हरजीत सिंह को प्रमोट कर ASI से सब-इंस्पेक्टर बना दिया गया है। उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए ये पंजाब पुलिस का एक छोटा सा प्रयास है।' सभी पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर हरजीत सिंह के नाम का बैच लगाकर ड्यूटी दे रहे हैं। इसके साथ ही ‘मैं वी हां हरजीत सिंह’ (मैं भी हूं हरजीत सिंह) के नारे भी लगा रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपंजाबपटियालाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए