लाइव न्यूज़ :

 पटियाला झड़पः 11 घंटे कर्फ्यू के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद, एक गिरफ्तार, धरने पर बैठे हिंदू संगठन

By अनिल शर्मा | Updated: April 30, 2022 12:19 IST

शुक्रवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प और पथराव में चार व्यक्ति घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। झड़प के एक दिन बाद पंजाब सरकार ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार ''खालिस्तान विरोधी मार्च'' को लेकर दो समूहों के बीच हुई थी जिसमें चार घायल हो गए थेपंजाब के सीएम भगवंत मान के आदेश पर आईजी, एसएसपी समेत तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने ''खालिस्तान विरोधी मार्च'' को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पटियाला जिले में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया। सेवाओं को निलंबित करने का आदेश गृह मामलों और न्याय विभाग द्वारा जारी किया गया। इसके अलावा पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर झड़प स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

गृह मामलों और न्याय विभाग के प्रधान सचिव ने एक आदेश में कहा, ''दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल स्थिति या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के तहत मुझे मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मैं, वॉयस कॉल को छोड़कर पटियाला जिले के क्षेत्राधिकार में मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए), सभी एसएमएस सेवाएं और सभी डोंगल सेवाओं को 30 अप्रैल (शनिवार) सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बंद करने का आदेश देता हूं।''

पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि मामले में FIR दर्ज किया गया है, पुलिस कार्रवाई कर रही है। आज 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी तो घबराने की जरूरत नहीं है। मैं सबसे अनुरोध करूंगी कि सब शांति बनाए रखें। यहां की स्थिति नियंत्रण में है और हम लगातार निगरानी कर रहे हैं।उपायुक्त ने जानकारी दी है कि  मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। घटना में घायल हुए सभी मरीज की हालत स्थिर है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प और पथराव में चार व्यक्ति घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद पंजाब सरकार ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया आईजी-पटियाला रेंज नियुक्त किया गया है जबकि दीपक परिक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने शनिवार को कहा कि झड़पों के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

 पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने शनिवार को कहा कि इस बीच, झड़पों के संबंध में अब तक चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पटियाला में 11 घंटे के कर्फ्यू के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, "भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों" के प्रसारण को रोकने के लिए शनिवार (30 अप्रैल) को सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे के बीच सभी मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित रहेंगी।

उधर, पटियाला के श्री काली देवी मंदिर के बाहर हिंदू संगठन धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान शिवसेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के हिंदू विरोध के लिए तैयार हैं। प्रशासन को यहां एकत्रित लोगों की संख्या के आधार पर हमें कम नहीं आंकना चाहिए।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Patialaइंटरनेट पर पाबंदीमोबाइलभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?