लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अजनाला मामले के बाद पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, अमृतसर कमिश्नर समेत 18 अधिकारियों का तबादला

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2023 12:21 IST

दरअसल, पिछले गुरुवार को अमृतसर में पुलिस और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में कई पुलिस अधिकारियों का किया गया तबादला अजनाला कांड के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन अमृतसर कमिश्नर समेत 18 अधिकारियों का तबादला

अमृतसर: अजनाला हिंसा के बाद पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक आदेश पारित करते हुए तत्काल प्रभाव से अमृसर के पुलिस आयुक्त जसकरन समेत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नौनिहाल सिंह को जसकरन सिंह की जगह अमृतसर में पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं जसकरन सिंह को मोहाली का पुलिस महानिरीक्षक(खुफिया) नियुक्त किया गया है। 

पंजाब सरकार के आदेश के अनुसार, 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले में 16 आईपीएस अधिकारी और दो पंजाब पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। नए पदस्थापन आदेश दिए गए अन्य लोगों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण पाल सिंह, आरके जायसवाल, जी एस ढिल्लों, मोहनीश चावला, एसपीएस परमार और गुरशरण सिंह संधू शामिल हैं। 

दरअसल, पिछले गुरुवार को अमृतसर में पुलिस और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में खालिस्थातानी समर्थक पुलिस पर भारी पड़े और जमकर हंगामा हुआ था। अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी बंदूक और तलवार लेकर अजनाला पुलिस थाने में घुस गए।

उन लोगों ने पंजाब पुलिस से अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए कहा और अनिश्चित काल तक अपना विरोध जारी रखने की धमकी भी दी। पिछले हफ्ते हुई इस घटना में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 

टॅग्स :पंजाबअमृतसरPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है