लाइव न्यूज़ :

पंजाब के लुधियाना में फैक्टरी में गैस लीक से मरने वालों की संंख्या बढ़कर 11 हुई, बचाव कार्य जारी

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2023 12:41 IST

पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह ग्यासपुरा इलाके की एक फैक्टरी में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें पांच महिलाएं और छह पुरुष हैं।

Open in App

लुधियाना: पंजाबा के लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके की एक फैक्टरी से गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग बेसुध हो गए हैं। मरने वालों में पांच महिलाएं और छह पुरुष हैं। पुरुषों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 और 13 साल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद से ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने हालात को देखते हुए फैक्टरी के आसपास के करीब 300 मीटर के इलाके को खाली कराना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गए हैं।

अधिकारियों बताया कि एसपीएस अस्पताल में भर्ती दो मृतकों की पहचान नवीन कुमार (39) और नीतू देवी (39) के रूप में हुई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लुधियाना की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट स्वाति तिवाना ने रविवार सुबह बताया था, 'निश्चित रूप से यह एक गैस रिसाव का मामला है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं। उन्होंने कहा कि रिसाव हुई गैस कि प्रकार की है और इसके स्रोत के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम इसकी जांच करेगी।

तिवाना ने कहा कि तत्काल प्राथमिकता घनी आबादी वाले क्षेत्र को खाली करना है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा है कि हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, और अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

टॅग्स :पंजाबLudhiana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब