लाइव न्यूज़ :

पंजाबः सरकार ने इंटरनेट, एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध 23 मार्च तक बढ़ाया; 2.7 करोड़ लोग हुए प्रभावित

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2023 12:00 IST

तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सब-डिवीजन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 23 मार्च (12 घंटे) तक निलंबित कर दी गई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित नहीं किया गया है।ताकि बैंकिंग सुविधाएं, अस्पताल सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।भारत में कई खालिस्तानी समर्थकों के ट्विटर खातों पर रोक लगा दिया गया है।

चंडीगढ़ः पंजाब में कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह की खोज के बीच, मंगलवार सुबह सरकार द्वारा जारी एक ताजा बयान में कहा गया है कि 23 मार्च तक पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाएं और एसएमएस सेवाएं निलंबित रहेंगी। इससे राज्य के करीब  2.7 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सब-डिवीजन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 23 मार्च (12 घंटे) तक निलंबित कर दी गई हैं। 

सरकार ने पहले आज दोपहर तक प्रतिबंध जारी किया था

पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन को मंगलवार दोपहर तक के लिए बढ़ा दिया, जबकि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। राज्य के अधिकारियों ने शनिवार को राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को रविवार दोपहर तक के लिए निलंबित कर दिया था। बाद में, प्रतिबंधों को सोमवार दोपहर तक बढ़ा दिया गया।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित नहीं किया जा रहा है ताकि बैंकिंग सुविधाएं, अस्पताल सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

खालिस्तानी उग्रवाद पर पंजाब सरकार की कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार ने शनिवार को अमृतपाल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें पुलिस ने उसके नेतृत्व वाले संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खालिस्तान प्रचारक को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। 

पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल की अध्यक्षता वाले 'वारिस पंजाब दे' समूह के सदस्यों के खिलाफ राज्य में "व्यापक राज्यव्यापी घेरा और तलाशी अभियान (CASO)" शुरू किया, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 

उधर, खालिस्तान समर्थकों द्वारा लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ के बाद भारत में समर्थकों के ट्विटर खाते पर रोक लगा दी गई है। कनाडाई सांसद जगमीत सिंह के खाते को भी ब्लॉक कर दिया गया है क्योंकि वह भारत-विरोधी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि खालिस्तान समर्थक तत्वों के इन सभी कृत्यों का षड्यंत्र विभिन्न देशों में सक्रिय आईएसआई एजेंटों द्वारा रचा गया। अधिकारियों ने कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आगे बढ़ाने में आईएसआई का हाथ है। पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के मानद वाणिज्य दूतावास के पास खालिस्तान समर्थक अनधिकृत रूप से एकत्र हुए और उन्होंने कार्यालय में प्रवेश को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण दूतावास को सुरक्षा कारणों से बुधवार को बंद करना पड़ा।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ