लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के इन जिलों में 24 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित

By अंजली चौहान | Updated: March 23, 2023 15:23 IST

सार्वजनिक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पंजाब पुलिस ने इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब सरकार ने 24 मार्च तक जिले में बंद की इंटरनेट सेवा तरनतारन और फिरोजपुर में इंटरनेट शुक्रवार तक बंद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

अमृतसर:पंजाब सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला होते हुए राज्य के कई जिलों में शुक्रवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन को 24 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

वहीं, अमृतसर में मोगा, संगरूर, अजनाला सब डिवीजन और मोहाली के कुछ इलाकों में प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पंजाब पुलिस ने ये फैसला लिया है।

दरअसल, वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की जालंधर में गिरफ्तारी के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। गौरतलब है कि पंजाब के बाकी हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 21 मार्च को फिर से शुरू हुईं है। 

राज्य के गृह मामलों के विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित नहीं किया गया ताकि बैंकिंग सुविधाएं, अस्पताल सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित न हों। 

बता दें कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने पिछले हफ्ते राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया था। हालांकि अभी तक अमृतपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे राज्य में भगोड़े अमृताल सिंह को पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Policeअमृतपाल सिंहइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"