लाइव न्यूज़ :

Punjab Elections 2022: मुसीबत में केजरीवाल, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दर्ज होगा केस, EC ने दिया आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: February 19, 2022 21:07 IST

पंजाब  में राज्य चुनाव आयोग ने मोहाली प्रशासन को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के संबंध में केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअकाली दल की शिकायत के बाद EC ने की कार्रवाईपंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब चुनाव से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुसीबत में फंस गए हैं। शनिवार को चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने का आदेश दिया है। उनपर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है।

अकाली दल की शिकायत के बाद EC ने की कार्रवाई

चुनाव आयोग ने केजरीवाल के खिलाफ ये कदम अकाली दल की शिकायत के बाद उठाया है। दरअसल, पंजाब  में राज्य चुनाव आयोग ने मोहाली प्रशासन को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के संबंध में केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। शिरोमणि अकाली दल की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश

शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ आरोप लगाने वाला एक वीडियो जारी करने के बाद SAD ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सीनियर एसपी एसएएस नागर से आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ "आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अन्य दलों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने" के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।

SAD ने केजरीवाल के वीडियो अपील पर जताई थी कड़ी आपत्ति

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि क्लिप को राज्य स्तरीय एमसीएमसी समिति द्वारा अप्रूव नहीं किया गया था. इससे पहले, SAD ने मतदाताओं को लेकर केजरीवाल के वीडियो अपील पर कड़ी आपत्ति जताई थी और पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालचुनाव आयोगECIपंजाब विधानसभा चुनावPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो