लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने कांग्रेस-आप पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे, साथ खेल रहे नूरा कुश्ती

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 16, 2022 13:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैंवोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगीवहीं, एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और आप पर जमकर निशाना साधा

पठानकोट: पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैं, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां व कई दिग्गज नेता लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा, "अगर कांग्रेस असली है, तो आप उसकी ज़ीरॉक्स है। एक ने पंजाब को लूटा तो दूसरा दिल्ली में घोटाले के बाद घोटाले में लिप्त है। 'एक ही थाली के चट्टे बट्टे' होने के बावजूद वे (आप और कांग्रेस) पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ होने का नाटक करते हुए 'नूरा कुश्ती' खेल रहे हैं।" यही नहीं, इस दौरान पीएम मोदी पंजाबियत पर भी बात करते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि पंजाबियत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जबकि विपक्ष पंजाब को 'सियासत' (राजनीति) के चश्मे से देखता है। इन्हें फिर से मौका मिल गया तो ये पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से पीछे नहीं हटेंगे। जब कैप्टन साहब (कैप्टेन अमरिंदर सिंह) कांग्रेस में थे, तो वह उन्हें गलत दिशा में जाने से रोकते थे। अब वो भी वहां नहीं हैं। यही नहीं, पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भाजपा ने जहां कहीं खुद को स्थापित किया, दिल्ली से रिमोट कंट्रोल परिवार (कांग्रेस) का सफाया हो गया। जहां शांति है वहां तुष्टिकरण को विदाई दी गई है, वही विदाई पंजाब में भी देनी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील