लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ेंगी चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2022 18:23 IST

Punjab Election 2022: पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू और सूद के बीच मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है।पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमाएंगी।सोनू सूद ने कहा कि उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं।

Punjab Election 2022: अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सोमवार को पंजाब के मोगा में कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धूसोनू सूद के आवास पर पहुंचे थे। सिद्धू और सूद के बीच मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है।

इस मौके पर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह एक महत्वपूर्ण घटना है। मालविका ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

अभिनेता तथा परोपकार के कामों के लिये चर्चा में रहने वाले सोनू सूद ने कहा कि उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं। मालविका ने कहा कि वह पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमाएंगी। मोगा जिले से संबंध रखने वाले सूद ने कहा कि उनकी बहन ने अतीत में बहुत से अच्छे काम किये हैं।

सिद्धू ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्लभ है कि पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री दोनों किसी के घर यह सम्मान देने गए, वह इसकी हकदार हैं।’’ मालविका को कांग्रेस में शामिल कराने का कार्यक्रम पंजाब के मोगा जिले में उनके आवास पर हुआ। अभिनेता सूद ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनकी बहन राजनीति में शामिल होंगी।

जब पूछा गया कि क्या मालविका सूद मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती हैं तो चन्नी ने संकेत दिया कि वह पार्टी की पसंद होंगी। कांग्रेस में मालविका का स्वागत करते हुए सिद्धू ने कहा, ‘‘हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि एक युवा महिला जिन्होंने स्वयं गैर सरकारी संगठन चलाकर नाम कमाया है और लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया है , वह हमारी पार्टी में शामिल हुई हैं।’’ इस मौके पर मालविका ने कहा कि उन्होंने खुद को लोगों की सेवा में समर्पित करने के लिए राजनीति में कदम रखा है।

किसान आंदोलन के बारे में अभिनेता ने कहा कि यह आवश्यक है कि किसानों को उनका अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि उनके मुद्दों को हल किया जाना चाहिए ताकि वे अपने खेतों में लौट सकें। अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद करके सुर्खियां बटोरी थीं। मालविका ने कहा कि वह स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में काम कर रही हैं।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022सोनू सूदकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार