लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर चन्नी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया, सिद्धू खेमे ने कहा- ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई

By विशाल कुमार | Updated: January 18, 2022 09:48 IST

कांग्रेस पार्टी का यह वीडियो ऐसे समय में भी सामने आया है जब विधानसभा चुनाव में उसे कड़ी टक्कर दे रही आम आदमी पार्टी भी आज (मंगलवार) को अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्दे36 सेकंड के इस वीडियो के अंत में चरणजीत सिंह चन्नी की फुटेज दिखाई गई है।वीडियो में अभिनेता सोनू सूद बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री कौन होता है।पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए जारी खींचतान के दौरान सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें चन्नी को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में दिखाया गया।

कांग्रेस पार्टी का यह वीडियो ऐसे समय में भी सामने आया है जब विधानसभा चुनाव में उसे कड़ी टक्कर दे रही आम आदमी पार्टी भी आज (मंगलवार) को अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने वाली है।

सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो अकारण नहीं पोस्ट किया गया है बल्कि इसके पीछे एक सोची समझी रणनीति है. पंजाब की कांग्रेस ईकाई के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पंजाब में चन्नी को अपना सबसे अच्छा उम्मीदवार मानती है।

बता दें कि, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान के केवल एक सप्ताह पहले पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह  के नाम का ऐलान किया था।

36 सेकंड के इस वीडियो के अंत में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की फुटेज दिखाई गई है। वीडियो में अभिनेता सोनू सूद यह कहते नजर आते हैं, ‘‘असली मुख्यमंत्री या राजा ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे जबरदस्ती कुर्सी पर बैठाया जाए। उसे संघर्ष नहीं करना पड़ता या उसे लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हूं और मैं इसका हकदार हूं।’’

सूद की बहन मालविका सूद सच्चर हाल में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है।

हालांकि, इस बीच सिद्धू खेमे ने इस वीडियो का कोई मतलब निकालने से मना करते हुए कहा कि कि वीडियो कांग्रेस पार्टी के प्रोमो टीम औक सोशल मीडिया वार रूम का काम है। वे अक्सर क्लिप्स को एडिट करके सोशल मीडिया पर चर्चा के लिए अपने हैंडल पर डाल देते हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार