लाइव न्यूज़ :

पंजाब के डीजीपी ने कहा- करतार में वो क्षमता है कि सुबह वहां किसी को भेजिए, शाम तक उसे आतंकवादी बना दिया जाएगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 22, 2020 09:29 IST

गुप्ता ने कहा, ''करतारपुर में एक संभावित क्षमता है कि आप सुबह किसी को एक साधारण व्यक्ति के तौर पर भेजते हैं और शाम तक वह प्रशिक्षित आतंकवादी के रूप में वापस आ जाता है। आप वहां छह घंटे के लिए हैं, आपको एक फायरिंग रेंज में ले जाया जा सकता है, आपको आईईडी बनाना सिखाया जा सकता है। ”

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। दिनकर गुप्ता का कहना है कि करतारपुर में ऐसा क्षमता है कि किसी को वहां सुबह भेजा जाए तो शाम तक उसे आतंकवादी बना दिया जाएगा।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। दिनकर गुप्ता का कहना है कि करतारपुर में ऐसा क्षमता है कि किसी को वहां सुबह भेजा जाए तो शाम तक उसे आतंकवादी बना दिया जाएगा। 

करतारपुर गलियारे को खोलने के लिए सहमत होने के पाकिस्तान के इरादे पर सवाल उठाते हुए, पंजाब पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता ने कहा सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा मुक्त मार्ग "आतंकवाद के दृष्टिकोण से एक बड़ी सुरक्षा चुनौती" था। उन्होंने कहा कि यह वजह के इतने वर्षों तक गलियारे नहीं खोला गया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के  कुछ तत्व "तीर्थयात्रियों को लुभाने की कोशिश कर रहे थे और उन पर काबू पा रहे थे"।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गुप्ता ने कहा, ''करतारपुर में एक संभावित क्षमता है कि आप सुबह किसी को एक साधारण व्यक्ति के तौर पर  भेजते हैं और शाम तक वह प्रशिक्षित आतंकवादी के रूप में वापस आ जाता है। आप वहां छह घंटे के लिए हैं, आपको एक फायरिंग रेंज में ले जाया जा सकता है, आपको आईईडी बनाना सिखाया जा सकता है। ”

गुप्ता ने कहा, ''यह एक बड़ी चिंता है... इसीलिए इसे इन वर्षों में नहीं खोला गया था। मैं आठ वर्षों तक खुफिया ब्यूरो में था.. मैं वहां इसे हैंडल करता था। भावना यह थी कि यह गलियारा बड़ी सुरक्षा चुनौती होगा लेकिन बाद में जब समुदाय को यह चाहिए था तो इसे खोलना तय किया गया। इसलिए उन सभी सुरक्षा चिंताओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और हमने भी बात आगे बढ़ाई।''

गुप्ता ने कहा कि पिछले हफ्ते वह दिल्ली करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर विमर्श सत्र में थे। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान आधारित तत्वों और एजेंसियों ने कट्टर लोगों में संभावना तलाशना पहले ही शुरू कर दिया है। जो लोग वहां जा रहे हैं, वे उन्हें काबू में करने के लिए लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी चिंता उन फोन को लेकर भी है जो वहां जा रहे हैं। पहले पाकिस्तान जाने वालों में बैसाखी और गुरुपर्व पर कुछ जत्थे ही थे। अब उनकी संख्या में बड़ा इजाफा है। यह बड़ी क्षमता है। इसलिए यह सुरक्षा चुनौती है।''

एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा कि भारत बहुत सौम्य देश है, यह दोनों देशों के लिए सुरक्षा की चिंता है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपंजाबपाकिस्तानमोदी सरकारइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप