लाइव न्यूज़ :

पंजाबः स्कूल और कॉलेज शिक्षक अब से सिर्फ शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे, मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-और कोई काम नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 21:15 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन दिवसीय पंजाबी सिनेमा, टेलीविज़न और थिएटर मेगा शो के विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसमाज के आदर्श नागरिक बन सकें। लंबित मुद्दों के जल्द समाधान का भी वादा किया।पंजाबी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों के सभी लंबित मुद्दों का जल्द ही समाधान किया जाएगा। हमारे युवाओं को राज्य में अपनी क्षमताओं और क्षमताओं को प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे ताकि वे समाज के आदर्श नागरिक बन सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान कहा कि स्कूल और कॉलेज शिक्षक अब से सिर्फ शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उन्हें इसके अतिरिक्त कोई और काम नहीं सौंपा जाएगा। साथ में मान ने उनके लंबित मुद्दों के जल्द समाधान का भी वादा किया।

मान ने एक ‘गारंटी’ देते हुए कहा कि पंजाबी विश्वविद्यालय को उसके कर्ज से निजात दिलाई जाएगी ताकि वह उत्तर भारत में उच्च शिक्षा के लिए एक बेहतरीन संस्थान के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर सके। मुख्यमंत्री तीन दिवसीय पंजाबी सिनेमा, टेलीविज़न और थिएटर मेगा शो के विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

इसका आयोजन पंजाबी फिल्म एवं टीवी एक्टर्स एसोसिएशन एवं पंजाबी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। एक सरकारी बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि निधि की कमी की ‍वजह से कोई भी उच्च शिक्षा हासिल करने से महरूम नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के सभी लंबित मुद्दों को जल्द हल किया जाएगा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कोई भी मजबूर नहीं होगा। मान ने यह कहा कि स्कूल और कॉलेज शिक्षक अब से सिर्फ पढ़ाने के काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे जैसा दिल्ली में किया गया है और उन्हें कोई और कार्य नहीं सौंपा जाएगा। दिल्ली में ‘आप’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में प्रतिशोध का कोई स्थान नहीं है और इस वजह से किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा। 

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार