लाइव न्यूज़ :

कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल से पूछा, 'क्या पंजाब को भारत से आजाद कराना चाहते हैं?'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 16, 2018 16:42 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता सुखपाल खैरा ने कहा है कि वो सिख रेफरेंडम 2020 (खालिस्तान) का समर्थन करते हैं।

Open in App

चंडीगढ़, 16 जूनः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि क्या उनकी पार्टी के नेता आजाद खालिस्तान का समर्थन करते हैं? शुक्रवार को विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने कहा था कि वो सिख रेफरेंडम 2020 (खालिस्तान) का समर्थन करते हैं। कैप्टन अमरिंदर ने उनके इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह रेफरेंडम पंजाब को भारत से विभाजित करने की बात करता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं का स्टैंड साफ करना चाहिए।

2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी आम आदमी पार्टी पर खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़े होने की खबरें आई थी। जिस पर पार्टी को सफाई देनी पड़ी थी। शुक्रवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सुखपाल खैरा ने कहा कि वो सिख रेफरेंडम 2020 आंदोलन का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सिखों को खुद पर हुए अत्याचार के लिए इंसाफ मांगने का हक है। इसके लिए विदेशों में कई संगठन वहां के कानून के हिसाब से काम कर रहे हैं।

अकाली दल ने खैरा के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बांटने की राजनीति करती है। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि इस रेफरेंडम का पहला एजेंडा सिखों के लिए भारत से अलग एक देश बनाना है। मजीठिया ने कहा, 'अकाली दल भी सिखों के न्याय के लिए संघर्ष करती है लेकिन किसी को भी देश बांटने और आतंक के साए में घसीटने की अनुमति नहीं है।'

यह भी पढ़ेंः- दिल्लीः उप-राज्यपाल ने दी ईद की मुबारकबाद, सिसोदिया बोले- इसी बहाने मिल लीजिए

अकील दल ने भी अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि क्या वो भी खैरा के बयान का समर्थन करते हैं। मजीठिया ने कहा कि अगर केजरीवाल रेफरेंडम 2020 का समर्थन नहीं करते तो उन्हें खैरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वो देश तोड़ने की बात कर रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :पंजाब समाचारकैप्टन अमरिंदर सिंहअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?