लाइव न्यूज़ :

Punjab Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल में शामिल संजीव अरोड़ा, धालीवाल का इस्तीफा, एनआरआई विभाग का जिम्मा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 3, 2025 17:45 IST

Punjab Cabinet Expansion: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर विधायक चुने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देPunjab Cabinet Expansion: मान, कैबिनेट मंत्री और कई अन्य नेता मौजूद थेPunjab Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 सदस्य हो गए हैं।Punjab Cabinet Expansion: गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के बाद सीट रिक्त हुई थी। 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पिछले तीन वर्षों में सातवां मंत्रिमंडल फेरबदल किए जाने के बाद लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार अरोड़ा के पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद धालीवाल ने इस्तीफा दिया। धालीवाल के ‘एनआरआई मामलों’ के विभाग को नवनिर्वाचित विधायक को सौंप दिया गया। अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग भी दिया गया है, जो पहले तरुणप्रीत सिंह सोंड के पास था।

 

अब तरुणप्रीत सिंह सोंड के पास पर्यटन एवं संस्कृति मामले, श्रम, आतिथ्य तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग हैं। अरोड़ा के शामिल होने और धालीवाल के इस्तीफे के बाद मान मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 16 ही रही। पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर इस्तीफे की खबर आने के बाद अजनाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक धालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए मेरी मेहनत जारी है।’’ इस बीच मुख्यमंत्री मान ने अरोड़ा को मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं। मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "संजीव अरोड़ा जी को उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामलों के विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

वह पंजाब के विकास और राज्य के तीन करोड़ लोगों के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।’’ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में अरोड़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मान, कैबिनेट मंत्री और कई अन्य नेता मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर अरोड़ा विधायक चुने जाते हैं तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। अरोड़ा (61) लुधियाना के उद्योगपति हैं और समाज कल्याण कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वह ‘कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ के भी संचालक हैं। व्यवसायी से नेता बने अरोड़ा 2022 में पंजाब से राज्यसभा सदस्य बने थे।

मंगलवार को उन्होंने उच्च सदन से अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंप दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। अरोड़ा लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर विधायक चुने गए थे। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार