लाइव न्यूज़ :

पंजाब: हाईकोर्ट ने भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा को 5 जुलाई तक गिरफ्तारी से राहत दी

By विशाल कुमार | Updated: May 10, 2022 13:48 IST

पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मोहाली के निवासी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सनी अहलूवालिया की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को बग्गा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है।गिरफ्तारी वारंट उनके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा पिछले महीने दर्ज एक मामले के सिलसिले में है।हाईकोर्ट ने 10 मई तक बग्गा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी।

चंडीगढ़: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही अस्थायी तौर पर उन्हें गिरफ्तारी से भी राहत मिल गई है।

अदालत बग्गा की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें मोहाली की एक अदालत द्वारा पिछले सप्ताह उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 

गिरफ्तारी वारंट उनके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा पिछले महीने दर्ज एक मामले के सिलसिले में है। इससे पहले शनिवार को हाईकोर्ट ने 10 मई तक बग्गा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी।

पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मोहाली के निवासी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सनी अहलूवालिया की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। 

एक अप्रैल को दर्ज प्राथमिकी में 30 मार्च की बग्गा की टिप्पणी का उल्लेख है, जो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चे के विरोध प्रदर्शन के दौरान की थी। बग्गा के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 153-ए, 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। हालांकि बग्गा को पंजाब ले जा रहे पुलिसकर्मियों को हरियाणा में रोक लिया गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें वापस दिल्ली ले आई थी।

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गापंजाबहाई कोर्टBJPआम आदमी पार्टीभगवंत मानअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?