लाइव न्यूज़ :

'मुस्लिम लड़कियों का 16 की उम्र में हो सकता है निकाह', पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग की शादी को बरकरार रखने का दिया फैसला

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2022 12:45 IST

इस्लामिक शरिया नियमों का हवाला देते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई के बाद कहा कि मुस्लिम लड़कियां 16 साल की उम्र के बाद शादी कर सकती हैं।

Open in App

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार एक मामले में सुनवाई के बाद कहा कि 16 साल की उम्र से अधिक की मुस्लिम लड़कियां अपने पसंद के किसी भी शख्स के साथ विवाह कर सकती हैं। कोर्ट ने 16 और 21 साल की उम्र के एक मुस्लिम जोड़े को उनके परिवार के सदस्यों से सुरक्षा देते हुए मामले में यह फैसला दिया। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस जसजीत सिंह बेदी की एक जज की पीठ ने पठानकोट के एक मुस्लिम दंपति की याचिका पर यह आदेश पारित किया। इस दंपत्ति ने सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पीठ ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि याचिकाकर्ताओं ने अपने परिवार के सदस्यों की इच्छा के खिलाफ शादी कर ली है, उन्हें भारत के संविधान में परिकल्पित मौलिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है।'

इस्लामिक शरिया नियम का हवाला देते हुए जस्टिस बेदी ने कहा कि मुस्लिम लड़की की शादी मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत होती है। जस्टिस बेदी ने कहा, 'सर दिनशाह फरदुनजी मुल्ला की पुस्तक 'प्रिंसिपल्स ऑफ मोहम्मडन लॉ' के अनुच्छेद 195 के अनुसार याचिकाकर्ता संख्या-2 (लड़की) की उम्र 16 वर्ष से अधिक है। वह अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ विवाह के अनुबंध के लिए सक्षम है। याचिकाकर्ता नंबर-1 (लड़का) की उम्र 21 वर्ष से अधिक बताई गई है। इस प्रकार दोनों याचिकाकर्ता मुस्लिम पर्सनल लॉ द्वारा परिकल्पित विवाह योग्य आयु के हैं।'

अदालत ने कहा कि वह 'इस तथ्य से अपनी आंखें नहीं मूंद सकती है कि याचिकाकर्ताओं की आशंका को दूर करने की जरूरत है।' कोर्ट ने पठानकोट एसएसपी को भी जोड़े को उचित सुरक्षा प्रदान करने और कानून के अनुसार जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता दंपति ने तर्क दिया था कि मुस्लिम कानून में तरुणायी और व्यस्कता एक हैं और यह माना जाता है कि एक व्यक्ति 15 वर्ष की आयु में वयस्कता प्राप्त कर लेता है।

टॅग्स :Punjab High Courtइस्लामislam
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?