लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास एक हफ्ते में तीसरा धमाका, देर रात हुआ ब्लास्ट, पांच संदिग्ध पकड़े गए

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2023 08:32 IST

अमृतसर में तीसरा धमाका बुधवार देर रात हुआ। इस बीच सूत्रों के अनुसार पांच संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार इन धमाकों का मकसद यहां शांति भंग करना था।

Open in App

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बुधवार देर रात स्वर्ण मंदिर के पास एक और धमाके के बाद पांच संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। अमृतसर में बुधवार रात करीब 12.15 से 12.30 के बीच एक तेज आवाज सुनी गई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल पर पहुंचे थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पंजाब पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमृतसर विस्फोट की कथित साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था। ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी डिटेल बताएगी।

इससे पहले शुरुआती जांच के बाद पंजाब पुलिस ने कहा कि श्री गुरु राम दास निवास के पास सुनी गई तेज आवाज एक धमाका हो सकता है। पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया, 'रात करीब 12.15-12.30 बजे तेज आवाज सुनाई दी। संभावना है कि यह एक और धमाका हो सकता है। इसकी पुष्टि की जा रही है। हमें इमारत के पीछे कुछ टुकड़े मिले हैं लेकिन अंधेरा होने के कारण हम इसके बारे में अभी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

श्री गुरु राम दास निवास यहां का सबसे पुराना सराय है। इससे पहले पहला विस्फोट छह मई की रात स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर हुआ। विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया और इलाके की कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। 

इसके बाद आठ मई की सुबह उसी सड़क पर हुए कम तीव्रता के दूसरे विस्फोट में एक और व्यक्ति घायल हो गया। पंजाब पुलिस ने तब कहा था कि उसे इलाके से ऐसा कोई ‘ट्रिगर डिवाइस’ या ‘डेटोनेटर’ नहीं मिला है, जिसका विस्फोट में इस्तेमाल किया गया हो। इस बीच मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम भी जांच के लिए अमृतसर पहुंची थी।

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया