लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने थाने में किया खुद को सरेंडर, पुलिस की पकड़ से अब भी दूर है खालिस्तानी नेता

By आजाद खान | Updated: March 20, 2023 08:16 IST

बता दें कि जब से पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए अपने सर्च ऑपरेशन को तेज किया है तब से पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में पुलिस ने अब तक उसके 112 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही पुलिस द्वारा कई हथियार और कार भी बरामद किए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देखालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने खुद को सेंरडर किया है। वे अमृतपाल सिंह के मर्सिडीज कार में बैठकर थाने गए थे। जानकारी के अनुसार, इन लोगों ने शनिवार की आधी रात को सरेंडर किया है।

चंड़ीगढ़: रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के चाचा और सिंह के ड्राइवर ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शनिवार 18 मार्च से अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है और इस कारण जगह-जगह सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बीच अमृतपाल सिंह के कई साथियों और समर्थकों को पुलिस ने पकड़ा है लेकिन अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

एबीपी की एक खबर के अनुसार, इस बीच यह खबर आई है कि अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। खबर के मुताबिक, दोनों शनिवार की आधी रात को अमृतपाल की मर्सिडीज कार में थाने आए थे जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। 

कर सकता है अमृतपाल सिंह भी सरेंडर- रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, जिस मर्सिडीज कार में अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने खुद को पुलिस के आगे सरेंडर किया है, उसी कार में अमृतपाल सिंह भी इनके साथ भागा था। ऐसे में रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह भी इनकी तरह जल्द ही सरेंडर कर सकता है। 

रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि डीआईजी स्तर का एक अधिकारी अमृतपाल सिंह के सरेंडर किए हुए चाचा से लगातार नेगोशिएट कर रहे है ताकि अमृतपाल सिंह भी उनकी तरह सरेंडर कर दे। ऐसे में सरेंडर के बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह के पास से 32 बोर का पिस्तौर और एक लाख रुपए कैश भी बरामद किया है। 

112 लोग हो चुके है गिरफ्तार

बता दें कि पंजाब पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है जो किसी न किसी तरीके से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से जुड़े है। पुलिस द्वारा 18 मार्च को शुरू की गई कार्रवाई 19 मार्च को भी जारी थी और ऐसे में पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अपना सर्च ऑपरेशन और भी तेज कर दिया है। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सात अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट और तीन गाड़ियां बरामद की है। इसके साथ कई पुलिस को कई फोन भी मिले है जिनकी तकनीकी विश्लेषण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को भी गिरफ्तार किया है और रिपोर्ट में दावा है कि उसके फोन में कई पाकिस्तान नंबर भी मौजूद है।  

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPoliceपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील