लाइव न्यूज़ :

पंजाब: डीजीपी ने अमृतपाल सिंह के कारण पैदा हुए तनाव के बीच कहा, 'पुलिस कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2023 09:57 IST

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने राज्य के पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए आदेश दिया कि पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ "पेशेवर पुलिसिंग" दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई करे।

Open in App
ठळक मुद्दे'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के उपद्रव के बाद पुलिस महानिदेशक ने की बैठक डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटेपुलिस ऐसे किसी भी असामाजिक तत्व को कतई न बख्शे, जो समाज में शांति भंग करना चाहते हैं

चंडीगढ़:पंजाब के अमृतसर में चले रहे तनाव भरे हालात के बीच पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बीते शनिवार को राज्य के पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए आदेश दिया कि पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ "पेशेवर पुलिसिंग" दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई करे।

अजनाला में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों द्वारा थाने पर हमला करने के बाद उपजे हालात में पुलिस महानिदेशक ने ऑनलाइन बैठक में पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे किसी भी तत्व के खिलाफ तुरंत एक्शन लें, जो समाज में अशांति और तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बैठक में राज्य के सभी आठ पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक, 28 पुलिस आयुक्त और सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत तमाम अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि हाल के दिनों में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अच्छा काम किया गया है लेकिन इसके साथ ही पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती दिखानी है, जो प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं।

इसके साथ ही यादव ने चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिया कि वो जिलों का दौरा करने जमीनी स्तर पर बुनियादी पुलिसिंग को मजबूत करने के काम करें।

सूबे के सभी पुलिस थानों को आदेश देते हुए पुलिस महानिदेश ने कहा कि चूंकि वो सीधे आम जनता से संबंध रखते हैं, इसलिए उन्हें विशेषतौर पर नागरिकों के अनुकूल पुलिसिंग करनी होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ऐसे किसी भी असामाजिक तत्व को कतई न बख्शे, जो समाज में शांति भंग करना चाहते हैं।

डीजीपी ने राज्य से गैंगस्टर कल्चर और ड्रग्स को खत्म करने के लिए सभी पुलिस कमिश्नर या एसएसपी को कहा कि वो स्पेशल यूनिट के साथ मिलकर काम करें। पुलिस महानिदेश ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बाजार और धार्मिक स्थल सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर चौकस निगरानी के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए।

पुलिस महानिदेश द्वारा बुलाई गई इस बैठक के अलावा राज्य सरकार की ओर से अजनाला हिंसा के संबंध में बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है। इस कदम के बाद 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया गया है। वहीं इस एक्शन से पहले उनका ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड किया जा चुका है। 

टॅग्स :पंजाबPunjab PolicePolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया