लाइव न्यूज़ :

ग्रंथियों पर हमला करने और पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के आरोपी की पुलिस हिरासत में हुई मौत, बेचैनी के बाद जेल से अस्पताल लाया गया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2023 07:49 IST

पुलिस ने बताया कि उसने ‘‘बेचैनी’’ महसूस होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे दोपहर में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे आरोपी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमोरिंडा में स्थित एक गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने और दो ग्रंथियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसकी पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने बताया कि आरोपी की सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

चंडीगढ़ः पंजाब के मोरिंडा में हाल में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी की मानसा के सदर अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि आरोपी को मानसा जिले की एक जेल में रखा गया था, जहां उसने ‘‘बेचैनी’’ महसूस होने की शिकायत की थी।

गौरतलब कि जसवीर सिंह नामक आरोपी को प्रदेश के रूपनगर जिले के मोरिंडा में स्थित एक गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने और दो ग्रंथियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा ग्रंथियों पर हमला करने का वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह गुरुग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे दो धार्मिक गुरुओं पर हमला किया था। हमले के बाद श्रद्धालुओं ने आरोपी की पिटाई भी की थी। उसकी पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने बताया कि आरोपी की सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उसने ‘‘बेचैनी’’ महसूस होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे दोपहर में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे आरोपी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।

कोतवाली साहिब गुरुद्वारे में बेअदबी की इस घटना के बाद 24 अप्रैल को शहर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। मानसा सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि जसवीर सिंह को अपराह्न करीब चार बजे जेल से अस्पताल लाया गया क्योंकि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

चिकित्सक ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी हालत बिगड़ गई और उसका रक्तचाप एवं शरीर में ऑक्सीजन का स्तर काफी गिर गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आरोपी की रात करीब नौ बजकर 10 मिनट पर मौत हो गई। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :पंजाबहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील