लाइव न्यूज़ :

शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेशे से इंजीनियर है आरोपी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 12, 2023 11:53 IST

मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी सागर बर्वे एक निजी फर्म के डेटा फीडिंग और एनालिटिक्स सेक्शन में काम करता है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने धमकी देने के लिए दो फर्जी अकाउंट बनाए थे।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी सागर बर्वे एक निजी फर्म के डेटा फीडिंग और एनालिटिक्स सेक्शन में काम करता है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच बर्वे को मुंबई ले आई। उसे अदालत में पेश कर मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।" बर्वे ने कथित तौर पर फेसबुक पर शरद पवार के खिलाफ जान से मारने की धमकी पोस्ट की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने धमकी देने के लिए दो फर्जी अकाउंट बनाए थे।

कथित धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी कहा था कि हालांकि एनसीपी के साथ वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन एक प्रमुख विपक्षी नेता को धमकियां देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राकांपा ने नौ जून को दावा किया था कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार को सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें लिखा था "जल्द ही उनका (नरेन्द्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।" अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :शरद पवारसोशल मीडियाफेसबुकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार