लाइव न्यूज़ :

पुणे नगर निगम चुनावः शिवसेना उम्मीदवार उद्धव कांबले ने विपक्षी प्रत्याशी मच्छिंद्र धवले का एबी फॉर्म फाड़कर निगला, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 13:48 IST

Pune Municipal Corporation Elections: पुणे शहर की वार्ड संख्या 34 में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए शिवसेना के दो उम्मीदवारों को एबी फॉर्म जारी किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइसी बात को लेकर शिवसेना के उम्मीदवारों कांबले और मच्छिंद्र धवले के बीच तीखी बहस हुई।कांबले ने कथित तौर पर धवले के एबी फॉर्म छीन लिए, उन्हें फाड़ दिया और निगल लिया।चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी कर्मचारी के आधिकारिक कर्तव्यों में बाधा डालने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

Pune: पुणे नगर निगम चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार का फॉर्म एबी फाड़कर निगलने के आरोप में पार्टी के ही एक प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी अधिकारी ने बताया कि यह घटना धनकावाड़ी सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई और बाद में शिवसेना उम्मीदवार उद्धव कांबले (34) के खिलाफ भारती विद्यापीठ थाने में मामला दर्ज किया गया। पुणे शहर की वार्ड संख्या 34 में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए शिवसेना के दो उम्मीदवारों को एबी फॉर्म जारी किए गए थे।

इसी बात को लेकर शिवसेना के उम्मीदवारों कांबले और मच्छिंद्र धवले के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान कांबले ने कथित तौर पर धवले के एबी फॉर्म छीन लिए, उन्हें फाड़ दिया और निगल लिया। अधिकारी ने कहा, “चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी कर्मचारी के आधिकारिक कर्तव्यों में बाधा डालने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

हम मामले की जांच कर रहे हैं।” फॉर्म ए और बी आवश्यक दस्तावेज हैं जिनके तहत कोई राजनीतिक दल किसी उम्मीदवार को चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित करता है। पुणे नगर निगम समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को चुनाव होगा। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए 2,516 में से 167 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बुधवार को जांच के दौरान खारिज कर दिए गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक विज्ञप्ति में, बीएमसी ने बताया कि 227 सदस्यीय नगर निकाय के लिए दाखिल किए गए कुल 2,516 नामांकन पत्रों की 31 दिसंबर को जांच की गई, जिनमें से 2,231 वैध पाए गए। जांच के दौरान खारिज किए गए 167 नामांकन पत्रों में से सबसे अधिक 34 एस-वार्ड के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में खारिज किए गए, जहां 85 फॉर्म दाखिल किए गए थे। इसके अलावा एम ईस्ट-एम वेस्ट निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में 141 नामांकन पत्रों में से 23 खारिज कर दिए गए। 

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे