लाइव न्यूज़ :

Pune Metro Rail Project: पुणे को मेट्रो तोहफा, पीएम मोदी ने टिकट खरीदकर ट्रेन में यात्रा की, बच्चों से बातचीत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 6, 2022 13:34 IST

Pune Metro Rail Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का रविवार को उद्घाटन किया और एक काउंटर से स्वयं टिकट खरीदकर ट्रेन में यात्रा की।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 32.2 किलोमीटर लंबी परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का गरवारे मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन किया।करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित आनंदनगर स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की।मेट्रो के डिब्बे में मौजूद दृष्टिहीन लोगों समेत दिव्यांगजनों से बातचीत की।

Pune Metro Rail Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे मेट्रो में गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन की यात्रा के दौरान मेट्रो ट्रेन में बैठे स्कूली छात्रों से बातचीत की। पुणे में पीएम ने कहा कि इस समय देश 75वां आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

भारत की आज़ादी में पुणे का ऐतिहासिक योगदान रहा है। मैं इस धरती के सभी स्वतंत्र सेनानियों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मुझे आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का रविवार को उद्घाटन किया और एक काउंटर से स्वयं टिकट खरीदकर ट्रेन में यात्रा की।

मोदी ने कुल 32.2 किलोमीटर लंबी परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का गरवारे मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन किया और इस स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित आनंदनगर स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की। मोदी ने 10 मिनट की इस यात्रा के दौरान मेट्रो के डिब्बे में मौजूद दृष्टिहीन लोगों समेत दिव्यांगजनों से बातचीत की।

गरवारे स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में सवार होने से पहले मोदी ने वहां लगाई गई परियोजना की एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। मेट्रो परियोजना के 12 किलोमीटर लंबे मार्ग में दो मेट्रो लाइन पर गरवारे कॉलेज से वनाज (पांच किमी) तक और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निकाय से फुगेवाड़ी (सात किमी) तक प्राथमिकता वाले दो खंड शामिल हैं। पुणे मेट्रो परियोजना की कुल लागत 11,400 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री ने 24 दिसंबर, 2016 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

टॅग्स :मेट्रोनरेंद्र मोदीअजित पवारPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप