लाइव न्यूज़ :

पुणे और पिंपरी-चिंचवड नगर निकाय चुनावः नामांकन के बाद एकनाथ शिंदे से बात कर रहे अजित पवार?, सीट को लेकर शिवसेना से संपर्क में हैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 11:00 IST

Pune and Pimpri-Chinchwad Municipal Elections: पुणे और पिंपरी-चिंचवड सहित राज्य की 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देPune and Pimpri-Chinchwad Municipal Elections: शरद पवार की राकांपा (शप) के साथ गठबंधन की बात कही थी। Pune and Pimpri-Chinchwad Municipal Elections: सोनाली आंदेकर और उनकी भाभी लक्ष्मी आंदेकर को टिकट दिया गया है। Pune and Pimpri-Chinchwad Municipal Elections: पुणे और पिंपरी-चिंचवड में हम राकांपा (शप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

Pune: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पुणे और पिंपरी-चिंचवड नगर निकाय चुनावों के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर रही है। कोरेगांव भीमा युद्ध की 208वीं वर्षगांठ पर पुणे के पास ‘जय स्तंभ’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि सीट को लेकर शिवसेना से संपर्क में हैं, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच और उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

इससे पहले पार्टी ने दोनों निकायों के लिए शरद पवार की राकांपा (शप) के साथ गठबंधन की बात कही थी। राकांपा और शिवसेना, भाजपा के साथ सत्तारूढ़ महायुति के घटक हैं, जबकि राकांपा (शप) विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी का हिस्सा है। हालांकि, इस वर्ष के नगर निकाय चुनावों में कई शहरों में प्रतिद्वंद्वी खेमों के साथ हाथ मिलाने से राज्य में गठबंधन को लेकर स्थिति थोड़ी असमंजस जैसी है।

चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई और 30 दिसंबर को समाप्त हुई, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो जनवरी है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची तीन जनवरी को जारी की जाएगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कुछ उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के सवाल पर पवार ने कहा कि पार्टी ने ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ (सचिन खरात गुट) के साथ गठबंधन किया है।

उम्मीदवारों के नामांकन का निर्णय उसी का था। पुणे में गिरोह सरगना सूर्यकांत उर्फ बंडू आंदेकर की बहू सोनाली आंदेकर और उनकी भाभी लक्ष्मी आंदेकर को टिकट दिया गया है। पवार ने कहा, “हम आरपीआई (सचिन खरात गुट) के साथ पहले ही गठबंधन कर चुके हैं। पुणे और पिंपरी-चिंचवड में हम राकांपा (शप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

शिवसेना नेता उदय सामंत से भी बातचीत जारी है। संभव है कि इन नगर निकायों के लिए कुछ सीट पर शिवसेना से समझौता हो जाए।” पुणे और पिंपरी-चिंचवड सहित राज्य की 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। 

टॅग्स :Pune Zilla Parishadमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?