लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा के दो जवानों के परिजनों से की बात, हमले में 49 जवान हुए शहीद

By भाषा | Updated: February 15, 2019 17:04 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और हमले में शहीद हुये ओडिशा के दो सीआरपीएफ(CRPF) जवानों के परिजनों से शुक्रवार को बातचीत की। पुलवामा आतंकी हमले में अभी तक 49 सीआरपीएफ जवान शहीद हो चुके हैं। अभी करीब एक दर्जन जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Open in App

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और हमले में शहीद हुये ओडिशा के दो सीआरपीएफ(CRPF) जवानों के परिजनों से शुक्रवार को बातचीत की। इस हमले में कुल 49 जवान शहीद हो गये। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, मुख्यमंत्री ने शहीद प्रसन्ना साहू और शहीद मनोज बेहेरा के परिजनों से टेलीफोन पर बातचीत की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत से बहुत दुखी हूं। इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं"।पटनायक ने वित्त मंत्री एस बी बेहेरा और स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना को शहीदों के परिजनों से मुलाकात करने के भी निर्देश दिये।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर के शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि उनके पार्थिव शरीर भुवनेश्वर लाए जाएंगे और बाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उन्हें उनके संबंधित गांवों में ले जाया जाएगा। 

साहू की बेटी रुचि ने कहा, "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे पिता ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।"

पुलवामा हमले के शहीदों के शव आज से भेजे जा रहे हैं घर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुये कायराना आतंकी हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ जवानों के शव आज दोपहर को उनके घरों पर भेजे जाएंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि 37 शवों में से अधिकतर की पहचान कर ली गई है, उनमें से कुछ की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

आतंकी हमले के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गये गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल सत्य पाल मलिक, सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर, शव को भेजे जाने से पहले श्रीनगर में दिवंगत आत्माओं को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गये।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया।

श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुलवामा के इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

  

 

टॅग्स :नवीन पटनायकसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया