लाइव न्यूज़ :

किरण बेदी का 'बेतुका' फरमान: खुले शौचालय वाले गांवों को मुफ्त चावल नहीं

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 28, 2018 15:24 IST

किरण बेदी ने एक के बाद एक ट्वीट कर के जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी ग्रामीण प्रबंधन टीम 'राज निवास' की रिपोर्ट के बाद यह फरमान जारी किया है।

Open in App

यनम, 28 अप्रैलः पांडिचेरी की एलजी किरण बेदी ने शनिवार को एक फरमान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा है कि अब इस केंद्र शासित प्रदेश के खुले शौचालयों वाले गांवों को मुफ्त मिलने वाले चावल अब नहीं मिलेंगे। साथ ही उन गावों को भी बिना दाम के चावल नहीं मिलेंगे, जो गांव कूड़े से मुक्त नहीं है।

किरण बेदी ने एक के बाद एक ट्वीट कर के जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी ग्रामीण प्रबंधन टीम 'राज निवास' की रिपोर्ट के बाद यह फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि इस वक्त इस केंद्र शासित प्रदेश में चावल वितरण की स्कीम चल रही है। इसके तहत करीब प्रदेश की करीब 50 फीसदी जनता लाभान्वित हो रहे हैं।

लेकिन अब किरण बेदी ने इसमें शर्तें लागू कर दी हैं। उन्होंने प्रशासन से इसके तहत उन्हीं गांवों को लाभ पहुंचाया जाएगा जिसे शौचलय और कूड़े को लेकर प्रशासन ने प्रमाणित कर दिया गया हो।

हालांकि आईएसएस ऑफ‌िसर एमजी देवसहायम इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा, 'कोई भी ऐसा आदेश नहीं दे सकता। मुख्यमंत्री भी नहीं। खुद मुख्यमंत्री भी ऐसा निर्देश नहीं जारी कर सकते। एलजी ने एक बार फिर ऐसी शक्तियों के इस्तेमाल की कोशिश की है जो उनके पास है हीं नहीं।'

उन्होंने आगे जोड़ा, देश के एक नागरिक होने के नाते आपको खाने का अधिकार है। एलजी का बयान एकदम बेतुका है।

टॅग्स :किरण बेदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Blast: हमारा पड़ोसी हार चुका है और पिट चुका, पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी...

भारतब्लॉग: कैसे हों आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारी? सामने हैं के.सुब्रमण्यम से लेकर टीएन शेषन और किरण बेदी जैसे कई उदाहरण

भारतसत्येंद्र जैन के वीडियो पर बोलीं किरण बेदी- वह जेल नहीं एक तरह से हाउस अरेस्ट है, जेल प्रबंधक क्या कार्रवाई करेंगे जब...

भारतसिखों पर किए मजाक को लेकर किरण बेदी ने मांगी माफी, कहा- मैं इसके लिए क्षमा चाहती हूं

ज़रा हटकेWatch: किरन बेदी ने ट्विटर पर शेयर किया हेलिकॉप्टर पर हमला करती शार्क का वीडियो, देखें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील