लाइव न्यूज़ :

सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फैमिली पेंशन बढ़ा, सरकार ने एनपीएस से जुड़ा ये बड़ा फैसला भी लिया

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2021 07:20 IST

सरकार ने एनपीएस में नियोक्ता बैंकों का योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने मासिक पारिवारिक पेंशन बढ़ाकर कर्मचारी के अंतिम रूप से प्राप्त वेतन का 30 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दो दिवसीय मुंबई यात्रा के दौरान बैंककर्मियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलाननए निर्णय से बैंकों के कर्मचारियों की पारिवारिक पेंशन बढ़कर 30,000 से 35,000 रुपये मासिक हो जाएगी। इससे पहले मृत कर्मचारियों के परिजन को अधिकतम 9,284 रुपये मासिक पेंशन ही मिलती थी।

मुंबई:  सार्वजनिक क्षेत्र के देश में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कई बार की बातचीत और कोशिशों के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के बैंक कर्मचारियों के फैमिली पेंशन को रिटायर होने तक अंतिम रूप से मिली सैलरी के 30 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 

साथ ही सरकार ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) में नियोक्ता बैंकों का योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किये जाने की घोषणा भी की। 

इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मृत कर्मचारियों के परिजन को पारिवारिक पेंशन के रूप में अधिकतम 9,284 रुपये मासिक पेंशन ही मिलती थी। नए निर्णय से पारिवारिक पेंशन बढ़कर अब 30,000 से 35,000 रुपये मासिक हो जाएगी।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आंकड़ों के मुताबिक देश में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों सहित कुल 10,11,756 कर्मचारी पेंशन प्रणाली में आते हैं। इनमें से 31 मार्च, 2021 तक 3,11,700 सेवारत कर्मचारी और 5,65,977 पेंशनभोगी हैं।

निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद बैंककर्मियों के लिए आई खुशखबरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी दो दिवसीय मुंबई यात्रा के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद नए फैसलों की घोषणा की गई। बैठक के बाद वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैंक कर्मचारियों के लिये पारिवारिक पेंशन बढ़ाने की घोषणा की।

अब बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। वहीं नियोक्ताओं के योगदान में वृद्धि से नई पेंशन योजना के तहत बैंक कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी। 

बैठक में सीतारमण ने पिछले कुछ साल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन पर भी संतोष जताया। उन्होंने बैंकों के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद कई बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई रूपरेखा से बाहर आये हैं।

बहरहाल, सरकार के फैसले पर अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने खुशी जताई और ऐलान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :Banknirmala sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos