लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने घेरा सीएम अरविंद केजरीवाल का घर, उपद्रव के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

By गुणातीत ओझा | Updated: February 26, 2020 08:49 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार देर रात अपने आवास पर हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों और अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा की और शांति बहाल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने की कार्रवाई की मांगदिल्ली हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल समेत अबतक 13 लोगों की मौत, करीब 200 लोग घायल हैंहिंसा भड़कने के बाद से दिल्ली पुलिस ने अबतक दर्ज की 11 एफआईआर

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए के विरोध और समर्थन में भड़की हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया गया। एल्युमनी असोसिएशन ऑफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया (AAJMI) और जामिया समन्वय समिति (JCC) के सदस्यों ने बीती रात सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हिंसा के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शहर में शांति बहाल की जाए। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस प्रदर्शनाकियों को वहां से हटा पाई।

प्रदर्शनकारी सीएम आवास के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि सीएम पीस मार्च निकालें और स्थानीय विधायकों के साथ हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करें। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को नागरिकों को बताना चाहिए कि हिंसा रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने क्या कदम उठाए। साथ ही यह भी मांग की कि हिंसा वालों की पहचान हो और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

बताते चलें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिंसा के मद्देनजर बीती मंगलवार रात हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के विधायक और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने शांति बहाल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रविवार दोपहर से भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल समेत अबतक 13 लोग जान गंवा चुके हैं। करीब 200 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हिंसा के बाद से पुलिस ने अबतक 11 एफआईआर दर्ज की है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीअरविन्द केजरीवालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब