लाइव न्यूज़ :

CBDT चेयरमैन मोदी पर उत्पीड़न की शिकायत कर आरोप लगाने वाली शीर्ष कर अधिकारी त्यागी को पदोन्नति

By भाषा | Updated: October 8, 2019 18:51 IST

सीबीडीटी के तीन अक्टूबर के आधिकारिक आदेश के अनुसार मुंबई में मुख्य आयकर आयुक्त (इकाई-दो) त्यागी को सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया जाता है। उन्हें 2.25 लाख रुपये वेतन मैट्रिक्स (श्रेणी) के 17वें स्तर के तहत रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देत्यागी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर सीबीडीटी के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।उनकी नियुक्ति नागपुर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रधान आयकर महानिदेशक (प्रशिक्षण) के तौर पर की गयी है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन के विरुद्ध अनपेक्षित रूप से आवाज उठाने और उनके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत करने वाली वरिष्ठ आयकर अधिकारी अल्का त्यागी को पदोन्नत कर विशेष सचिव स्तर का पद दिया गया है।

सीबीडीटी के तीन अक्टूबर के आधिकारिक आदेश के अनुसार मुंबई में मुख्य आयकर आयुक्त (इकाई-दो) त्यागी को सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया जाता है। उन्हें 2.25 लाख रुपये वेतन मैट्रिक्स (श्रेणी) के 17वें स्तर के तहत रखा गया है।

त्यागी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर सीबीडीटी के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। त्यागी का एक आरोप यह भी था कि उनके खिलाफ सतर्कता विभाग की जांच के एक पुराने मामले को मोदी उनकी पदोन्नति रोकने और उन्हें ‘ब्लैकमेल’ करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि यह जांच कब की बंद हो चुकी है।

वैसे उस जांच को खत्म करने का आदेश मोदी ने ही पारित किया था। इस संबंध में एक रपट रविवार को इंडियन एक्सप्रेस में छपी थी। आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति के बाद उनकी नियुक्ति नागपुर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रधान आयकर महानिदेशक (प्रशिक्षण) के तौर पर की गयी है। त्यागी 1984 बैच की भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनिर्मला सीतारमणआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील