लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की पुलिस को सरेआम धमकी, कहा- 24 घंटे के भीतर तूफान सिंह को रिहा किया जाना चाहिए, वरना...

By रुस्तम राणा | Updated: February 23, 2023 17:43 IST

पंजाब पुलिस को सरेआम धमकाते हुए अमृतपाल सिंह ने कहा है कि 24 घंटे के भीतर तूफान सिंह को रिहा किया जाना चाहिए। हम 24 घंटे भी इंतजार नहीं करेंगे।

Open in App

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में खालिस्तानी समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख ने गुरुवार को राज्य की पुलिस को तूफान सिंह को रिहा करने की खुलेआम धमकी दी है। अमृतपाल सिंह ने कहा है कि 24 घंटे के भीतर तूफान सिंह को रिहा किया जाना चाहिए। हम 24 घंटे भी इंतजार नहीं करेंगे। इससे पहले उनके सैकड़ों समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने के बाहर लगी पुलिस बेरिकेड्स को तलवारों और बंदूकों से  तोड़कर अंदर घुस गए। अमृतपाल के उग्र समर्थकों के सामने पुलिस बल भी बेबस नजर आया। इस दौरान पुलिसवालों के भी घायल होने की खबर आई। 

हालांकि वारिस पंजाब दे के चीफ ने पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर को झूठी बताया। उन्होंने मीडिया से कहा, पुलिस कर्मियों के घायल होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है। सच तो यह है कि वह गिरने के बाद घायल हो गया था। वास्तव में, हमारे 10-12 लोगों को चोटें आई हैं। इस दौरान वे पुलिस को धमकाते हुए दिखाई दिए। 

अमृतपाल ने फिर से केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर कहा कि अमित शाह ने कहा था कि खालिस्तान आंदोलन को नहीं बढ़ने देंगे। मैंने कहा था कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे। अगर गृह मंत्री 'हिंदू राष्ट्र' की मांग करने वालों से यही कहते हैं, तो मैं देखूंगा कि क्या वह एचएम बने रहते हैं। 

तूफान सिंह की गिरफ्तारी को लेकर खालिस्तानी समर्थक नेता ने कहा, केवल एक राजनीतिक मकसद से प्राथमिकी दर्ज की गई। यदि वे एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। गौरतलब है कि अमृतपाल ने हाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी दी थी। उसने कहा था कि इंदिरा ने भी हमें दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ? 

टॅग्स :Amritpal SinghपंजाबअमृतसरAmritsar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप