लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन ब्लू स्टार के पूरे हुए 36 साल, स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तान समर्थक नारे

By भाषा | Updated: June 6, 2020 17:28 IST

‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के 36 साल पूरे होने पर पंजाब के अमृतसर में शनिवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में सिख कट्टरपंथियों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाये।

Open in App
ठळक मुद्देअकाल तख्त के ‘समानांतर’ जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने मान नीत समूह के साथ परिसर में प्रवेश किया और भीड़ को संबोधित किया।ऑपरेशन ब्लू स्टार, स्वर्ण मंदिर में छिपे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिये चलाया गया था।

अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के 36 साल पूरे होने पर यहां शनिवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में सिख कट्टरपंथियों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाये। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ताओं ने अकाल तख्त में नारे लगाये। 

अकाल तख्त के ‘समानांतर’ जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने मान नीत समूह के साथ परिसर में प्रवेश किया और भीड़ को संबोधित किया। सिख कट्टरपंथी संगठन दमदमी टकसाल के सदस्यों ने अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अधिकारियों के साथ उन लोगों के परिवारों को सम्मानित किया, जो ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गये थे। 

ऑपरेशन ब्लू स्टार, स्वर्ण मंदिर में छिपे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिये चलाया गया था। स्वर्ण मंदिर के लगभग सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे। कोरोना वायरस महामारी को लेकर धार्मिक स्थलों में प्रवेश पर लगी पाबंदियों के कारण स्वर्ण मंदिर में 1,000 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं। 

हालांकि, हर साल इस दिन यहां सामान्य रूप से एक लाख से अधिक लोग मत्था टेकने आते हैं। इससे पहले, दिन मे पुलिसकर्मियों और मान के नेतृत्व वाले समूह के बीच मामूली झड़प हुई क्योंकि उन्हें शुरूआत में मंदिर में प्रवेश करने से मना कर दिया गया। मान को झड़प में पैर में चोट लग गई। बाद में, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद समूह को प्रवेश की इजाजत दे दी गई। 

टॅग्स :ऑपरेशन ब्लू स्टारअमृतसरपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी