लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट और कॉल रेट बढ़ने पर प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, कहा- BJP अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए काट रही गरीबों की जेब

By भाषा | Updated: December 2, 2019 12:05 IST

गांधी ने ट्वीट किया, '' भाजपा पिछले 6 सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हाँकती थी। अब इसकी भी हवा निकल गई।''

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका ने दावा किया, '' भाजपा ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महँगा करने का रास्ता खोला।'' उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए लगातार जनता की जेब काट रही है। ''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निजी क्षेत्र की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की इंटरनेट एवं कॉल की दर बढ़ने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ''भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है।''

गांधी ने ट्वीट किया, '' भाजपा पिछले 6 सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हाँकती थी। अब इसकी भी हवा निकल गई।'' प्रियंका ने दावा किया, '' भाजपा ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महँगा करने का रास्ता खोला।''

उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए लगातार जनता की जेब काट रही है। ''

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हैदराबाद में एक युवती और उत्तर प्रदेश के संभल में एक किशोरी के साथ बलात्कार एवं हत्या की निर्मम घटनाओं को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए शनिवार को कहा था कि अब बातें करने की बजाय कदम उठाने होंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''हैदराबाद और संभल में बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं से बहुत दुखी हूं। अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।" प्रियंका ने कहा कि एक समाज के तौर पर हमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बोलने से ज्यादा बहुत कुछ करना होगा। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?