लाइव न्यूज़ :

हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी की केंद्र से अपील- हिमाचल की तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, पीड़ितों से मुलाकात भी की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 13, 2023 14:36 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में हुई तबाही पर प्रियंका ने केंद्र से अपील की कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि आपदा से प्रभावित भाई-बहनों का समुचित पुनर्वास हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैंशिमला के कृष्णानगर में आपदा पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचींसरकार की ओर से हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया

शिमला: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधीहिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। मानसून में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए पहाड़ी राज्य के लोगों से मिलकर प्रियंका ने उनकी परेशानी जानी और हर संभव मदद का वादा किया। इस दौरान प्रियंका के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में बड़ी संख्या में जानें गई हैं, लोग बेघर हुए हैं। हिमाचल सरकार अपने स्तर पर राहत एवं पुनर्वास के हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन जितने बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, उस हालात में राज्य को मदद की जरूरत है।उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि आपदा से प्रभावित भाई-बहनों का समुचित पुनर्वास हो सके।

कांग्रेस महासचिव ने शिमला के शिव बावड़ी स्थित शिवमंदिर पीडितों से मुलाकात की। यहां पर हुए भूस्खलन में 21 लोगों की जान चली गई है। प्रियंका गांधी जी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हिम्मत दी और साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हिमाचल की तबाही को गंभीरता से न लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश में स्थिति बहुत दर्दनाक है। राज्य के लोगों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। हमने कल भी कहा था कि सबको एकजुट होकर इस आपदा का सामना करना होगा। अगर केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे राज्य को काफी मदद मिलेगी। लेकिन सरकार अपने सेब किसानों की मदद करने के बजाए अमेरिका के किसानों की मदद कर रही है।" 

बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ एक समझौते में पीएम मोदी ने अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क 70 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत करने का फैसला किया है। कांग्रेस का आरोप है कि इससे हिमाचल और कश्मीर के सेब किसान बर्बाद हो जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ  शिमला के कृष्णानगर में आपदा पीड़ितों से मुलाकात करने भी पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों की परेशानियां सुनीं और राज्य सरकार की ओर से हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। प्रियंका ने कहा कि हम साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश की खुशियां वापस लेकर आएंगे, ये हमारा वादा है।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraहिमाचल प्रदेशमोदी सरकारसुखविंदर सिंह सुक्खूSukhwinder Singh Sukhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी