लाइव न्यूज़ :

बीजेपी से कनेक्शन है, इसलिए बचाया जा रहा है उन्नाव रेप केस के आरोपियों को: प्रियंका गांधी

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2019 14:14 IST

रेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार देर रात मौत के बाद प्रियंका गांधी शनिवार दोपहर उन्नाव पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव रेप पीड़िता के परिवार वालों से मिली प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ पर हमलासीएम ने इस राज्य को ऐसा बना दिया है कि जहां लगता है कि महिलाओं के लिए ही जगह नहीं है: प्रियंका गांधी

उन्नाव रेप केस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्नाव में रेप पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने ये सुना है कि आरोपियों के परिवार का बीजेपी से कुछ कनेक्शन है और इसलिए उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही प्रियंका ने ये भी कहा कि राज्य में अपराधियों के मन में कोई डर नहीं है।

रेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार देर रात मौत के बाद प्रियंका गांधी शनिवार दोपहर उन्नाव पहुंची। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राज्य में अपराधियों के लिए जगह नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने इस राज्य को ऐसा बना दिया है कि यहां महिलाओं के लिए ही जगह नहीं है।'

प्रियंका यही नहीं रूकी और आगे कहा, 'पीड़िता का पूरा परिवार पिछले साल से लगातार परेशानी झेल रहे हैं। मैंने सुना है कि अभियुक्त के बीजेपी से कुछ कनेक्शन हैं। इसलिए उन्हें बचाया जा रहा है। राज्य में अपराधियों के बीच कोई डर नहीं है।'

अखिलेश यादव भी बैठे धरने पर

उन्नाव मामले पर विरोध जताते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी शनिवार सुबह लखनऊ में धरने पर बैठे। पीड़िता की मौत की खबर मिलने के बाद अखिलेश पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ विधान भवन के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में इस घटना के लिए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराया और ऐलान किया कि इस घटना के खिलाफ रविवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर शोक सभा का आयोजन करेगी।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार जुल्म का शिकार महिलाओं और लड़कियों की मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो दुख और परेशानी दे रही है, उसे हटना चाहिए। यह हमारे समाज के लिए काला दिन है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी