लाइव न्यूज़ :

Priyanka Gandhi Vadra In Nainital: 'आप कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे', प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 15:54 IST

Priyanka Gandhi Vadra In Nainital: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड दौरे पर थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड की चुनावी सभा में बीजेपी पर प्रियंका ने किया तीखा हमला प्रियंका ने कहा, 10 साल से हम सत्ता में नहीं है, फिर भी कांग्रेस को दोष देते रहेंगेप्रियंका ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया

Priyanka Gandhi Vadra In Nainital: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड दौरे पर थी। उन्होंने नैनीताल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका ने अपने संबोधन में बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में काबिज सरकार ने नया नारा दिया है अब की बार 400 पार। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री कब तक कांग्रेस पर आरोप लगाती रहेगी। जबकि, बीते 10 साल से हम सत्ता में नहीं हैं। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

अगर कुछ नहीं किया होता उत्तराखंड में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे कौशल कैसे विकसित हो गए। चांद पर उतरा चंद्रयान, अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इन्हें नहीं बनवाया होता तो क्या यह संभव था। उन्होंने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर कोई भ्रष्ट है केवल वह स्वच्छ हैं। वह जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं वह अगले दिन बीजेपी ज्वाइन कर स्वच्छ कैसे हो जाता है।

प्रियंका ने कहा, वह शहादत और बलिदान की भावना को समझती हैं

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि वह शहादत और बलिदान की भावना को समझती हैं क्योंकि जब वह सिर्फ 19 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के खंडित शरीर को अपनी मां के सामने रखा था। मैं शहादत और बलिदान को समझती हूं। चाहे वे मेरे परिवार को कितना भी गाली दें और मेरे शहीद पिता का अपमान करें, हम चुप हैं क्योंकि हमारे दिल में इस देश के प्रति आस्था और सच्ची भक्ति है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं और 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। भाजपा उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर एक बार फिर से परचम लहराने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :नैनीताल लोकसभा सीटPriyanka Gandhi Vadraउत्तराखण्डउत्तराखंड लोकसभा चुनाव २०२४उत्तराखंड समाचारकांग्रेसनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील