लखीमपुर हिंसा: पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी लगाने लगी गेस्ट हाउस में झाड़ू, आखिर क्यों किया ऐसा! वीडियो हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Published: October 4, 2021 01:16 PM2021-10-04T13:16:22+5:302021-10-04T13:28:58+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोमवार तड़के यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वे रविवार देर रात लखीमपुर खीरी के लिए निकली थीं। पुलिस ने उन्हें सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा है।

Priyanka Gandhi sweeps floor at Sitapur guest house after detained on way to Lakhimpur | लखीमपुर हिंसा: पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी लगाने लगी गेस्ट हाउस में झाड़ू, आखिर क्यों किया ऐसा! वीडियो हुआ वायरल

हिरासत में लिए जाने के बाद गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती प्रियंका गांधी (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsलखीमपुर खीरी जाने के रास्ते में सीतापुर में प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया।लखीमपुर में रविवार को हुई हिंसा में 4 किसान समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी।कांग्रेस ने प्रियंका को तत्काल रिहा कर किसानों के परिवारों से मिलने के लिए जाने देने की मांग रखी है।

लखीमपुर: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाने के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस ने सोमवार तड़के प्रियंका गांधी को हिरासत में उस समय लिया जब वे लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही थीं।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। यह वीडियो वहीं का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसके विरोध में अनशन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने प्रियंका को बहुत गंदे कमरे में रखा। प्रवक्ता के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने खुद झाड़ू से कमरे को साफ किया। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। 

उपमुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के दो वाहनों द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दोनों वाहनों में आग लगा दी। इस घटना में चार किसानों तथा वाहनों पर सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई। 

किसान मौर्य के बनबीरपुर दौरे का विरोध कर रहे थे जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव है।

बहरहाल कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को गैरकानूनी कदम करार देते हुए कहा है कि उन्हें तत्काल रिहा कर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने के लिए जाने दिया जाए। साथ ही कांग्रेस ने मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनके पुत्र की गिरफ्तारी की भी मांग रखी है

(भाषा इनपुट)

Web Title: Priyanka Gandhi sweeps floor at Sitapur guest house after detained on way to Lakhimpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे